विज्ञापन
18 minutes ago

Mumbai Indians vs Punjab Kings, IPL 2026: पंजाब की टीम ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया. पंजाब की ओर से प्रभसिमरन सिंह  ने नाबाद 80 रन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 66 रन बनाए. मुंबई के गेंदबाज बुरी तरह से फ्लॉप रहे. इस मैच में भी जसप्रीत बुमराह को एक भी विकेट नहीं मिला. आईपीएल 2026 में खेले 5 में से 4 जीत के साथ पंजाब किंग्स की टीम IPL प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. पंजाब ने इस मैच को केवल 16.3 ओवर में ही जीत लिया. प्रभसिमरन सिंह को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया.  इससे पहले मुंबई इंडियंस ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 196 रन बनाए. जिसमें डिकॉक ने नाबाद 112 रन की पारी खेली, मुंबई की ओर से नमन धीर ने 31 गेंद पर 50 रन की पारी खेली. पंजाब की ओर से अर्शदीप ने तीन विकेट लिए.. SCORECARD)

मुंबई इंडियंस 11

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह

पंजाब किंग्स प्लेइंग 11
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर) प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

MI vs PBKS: पंजाब की धमाकेदार जीत

पंजाब  किंग्स ने शानदार खेल दिखाते हुए 7 विकेट से मुंबई इंडियंस को हरा दिया. पंजाब की जीत में  प्रभसिमरन सिंह  ने कमाल की पारी खेली और 80 रन बनाकर नाबाद रहे, वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 66 रन की पारी खेली, पंजाब ने 17वें ओवर में ही मैच को जीत लिया. 

पंजाब किंग्स 198/3 (16.3 ओवर)

MI vs PBKS LIVE Score: श्रेयस अय्यर आउट

कप्तान श्रेयस अय्यर 66 रन बनाकर आउट हुए. अय्यर ने 35 गेंद का सामना किया. पंजाब को तीसरा झटका लगा है. 

पंजाब किंग्स 184/3 (15.3 ओवर)

MI vs PBKS LIVE Score: अय्यर का अर्धशतक

श्रेयस अय्यर ने 31 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है, पंजाब की टीम अब जीत के करीब है. 

पंजाब 171/2 (14.4 ओवर)

MI vs PBKS LIVE Score: 150 रन पंजाब के पूरे

पंजाब किंग्स के 150 रन पूरे हो गए हैं. प्रभसिमरन सिंह  कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं. मुंबई में उनकी बल्लेबाजी फैन्स को लुभा रही है.

पंजाब किंग्स 156/2 (13.2 ओवर)

MI vs PBKS LIVE Score: श्रेयस अय्यर अर्धशतक के करीब

 श्रेयस अय्यर भी अर्धशतक के करीब है. अय्यर और प्रभसिमरन सिंह  के बीच 100 रन की पार्टनरशिप हो गई है .अब पंजाब जीत की ओर है. 

पंजाब किंग्स 145/2 (12.5 ओवर)

MI vs PBKS LIVE Score: प्रभसिमरन सिंह का 23 गेंद पर अर्धशतक

प्रभसिमरन सिंह  ने 23 गेंद पर अर्धशतक पूरा कर लिया है अय्यर भी शानदार लय में दिख रहे हैं. पंजाब की टीम 116 रन बना चुकी है, मुंबई के लिए मैच हाथ निकलता हुआ दिख रहा है. 

पंजाब 116/2 (10.5 ओवर)

MI vs PBKS LIVE Score: पंजाब के 100 रन पूरे

पंजाब किंग्स के 100 रन पूरे हो गए हैं, प्रभसिमरन 44 और अय्यर 21 रन बनाकर खेल रहे हैं, अब पंजाब को 60 गेंद पर 96 रन की दरकार है. 

पंजाब किंग्स 100/2 (10 ओवर)

MI vs PBKS LIVE Score: प्रभसिमरन सिंह की शानदार गेंदबाजी

प्रभसिमरन शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. प्रभसिमरन अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं. उनका साथ कप्तान श्रेयस अय्यर दे रहे हैं. 

पंजाब किंग्स 93/2 (9.2 ओवर)

MI vs PBKS LIVE Score: पंजाब ने 6 ओवर में बनाए 61 रन

पावर प्ले में पंजाब ने 2 विकेट पर 61 रन बनाए हैं. अय्यर और प्रभसिमरन क्रीज पर हैं. दोनों पर एक अच्छी पारी खेलने की जिम्मेदारी है. 

पंजाब 66/2 (6.3 ओवर)

MI vs PBKS LIVE Score: पंजाब के 2 विकेट गिरे

कूपर कोनोली औऱ प्रियांश आर्य आउट हो कर पवेलियन लौट चुके हैं ,अब क्रीज पर कप्तान अय्यर और प्रभसिमरन सिंह मौजूद हैं. 

पंजाब 52/2 (5 ओवर)

MI vs PBKS LIVE Score: पंजाब की आतिशी शुरुआत

पंजाब ने लक्ष्य का पीछा करना शुरू कर दिया है. प्रभसिमरन सिंह  और प्रियांश आर्य ने शुरुआत से ही धुआंधार अंदाज में बल्लेबाजी की है. पहले ओवर में पंजाब ने 21 रन जोड़े. 

पंजाब 26/0 (2.0 ओवर) 

MI vs PBKS LIVE Score: मुंबई 195/6 (20 ओवर)

मुंबई इंडियंस की पारी खत्म, मुंबई ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 195 रन बनाए हैं . डिकॉक ने नाबाद 112 रन बनाए. अर्शदीप को तीन विकेट मिले. 

मुंबई 195/6 (20 ओवर)

MI vs PBKS LIVE Score: शेरफेन रदरफोर्ड बोल्ड

शेरफेन रदरफोर्ड को अर्शदीप सिंह ने बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया है. मुंबई को पांचवां झटका लगा है. 

मुंबई इंडियंस 182/5 (18.5 ओवर)

MI vs PBKS LIVE Score: अय्यर ने लपका हार्दिक का चमत्कारिक कैच

हार्दिक पंड्या आउट, श्रेयस अय्यर ने बाउंड्री पर लपका कमाल का कैच, फैन्स यकीन नहीं कर पा रहे हैं. हार्दिक 14 रन बनाकर आउट हुए. 

मुंबई 175/4 (17.3 ओवर)

MI vs PBKS LIVE Score: डिकॉक ने 53 गेंद पर जमाया शतक

क्विटंन डीकॉक ने 53 गेंद पर शतक ठोक दिया है. डिकॉक के साथ क्रीज पर हार्दिक पंड्या भी मौजूद हैं. 

मुंबई इंडियंस 169/3 (17 ओवर)

MI vs PBKS LIVE Score: क्विंटन डी कॉक शतक की ओर

क्विंटन डी कॉक अब शतक की ओर बढ़ रहे हैं. क्विंटन डी कॉक के अलावा क्रीज पर हार्दिक पंड्या हैं. 

मुंबई 160/3 (16 ओवर)

MI vs PBKS LIVE Score: नमन धीर आउट !

नमन धीर 50 रन बनाकर आउट हुए हैं. उन्हें शशांक ने आउट किया .अब क्रीज पर डिकॉक का साथ देने के लिए हार्दिक पंड्या पहुंचे हैं.

मुंबई इंडियंस 136/3 (14 ओवर)

MI vs PBKS LIVE Score: नमन धीर का भी अर्धशतक

नमन धीर ने 29 गेंद पर अर्धशतक पूरा कर लिया है. मुंबई अब 133 रन बना चुकी है. 

MI vs PBKS LIVE Score: मंबई इंडियंस बड़े स्कोर की ओर

मुंबई इंडियंस अब बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही है. मुंबई का स्कोर दो विकेट पर 129 रन है. डीकॉक 73 और नमन धीर अपने अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं. 

MI vs PBKS LIVE Score: डिकॉक ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड

IPL में विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज़्यादा 50+ स्कोर

31- केएल राहुल

25 - क्विंटन डी कॉक*

24 - एमएस धोनी

21- दिनेश कार्तिक

21-ऋषभ पंत

20- संजू सैमसन

MI vs PBKS LIVE Score: डी कॉक ने रचा इतिहास

आईपीएल मेंMI के लिए सर्वाधिक 50+ स्कोर

42 - रोहित

31- सूर्यकुमार

16 - पोलार्ड

15- ईशान

14 - सचिन

14- रायडू

12 - सिमंस

11 - डी कॉक*

MI vs PBKS LIVE Score: क्विंटन डी कॉक कर रहे चौके और छक्के से बात

अर्धशतक पूरा करने के बाद क्विंटन डी कॉक अब खतरनाक नजर आ रहे हैं. अब चौके और छक्के से बात कर रहे हैं. मुंबई का स्कोर 100 के पार हो चुका है. 

मुंबई इंडियंस 107/2 (10.3 ओवर) 

MI vs PBKS LIVE Score: डिकॉक का अर्धशतक

क्विंटन डी कॉक ने 28 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है, क्विंटन डी कॉक के साथ नमन धीर क्रीज पर हैं और बेहतरीन परफॉर्मेंस कर रहे हैं. दोनों के बीच 85 रन की साझेदारी हो गई है. 

मुंबई इंडियंस 97/2 (10.0 ओवर)

MI vs PBKS LIVE: डिकॉक ने बदला गियर

मुंबई इंडियंस का जबरदस्त कैम बैक.. डीकॉक और नमन धीर अब आतिशी बल्लेबाजी कर रहे हैं.दोनों बल्लेबाज अर्धशतक के करीब हैं. 

मुंबई इंडियंस 79/2 (8.1 ओवर)

MI vs PBKS LIVE: चहल के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी

युजवेंद्र चहल बेअसर रहे हैं. डीकॉक ने उनके खिलाफ जबावी हमला किया है. उनके ओवर में अबतक कुल 19 रन बने हैं. 

मुंबई इंडियंस 67/2 (7 ओवर)

MI vs PBKS LIVE: अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास

अर्शदीप सिंह 100 विकेट पूरे करने वाले पंजाब किंग्स के पहले गेंदबाज बन गए हैं .

MI vs PBKS LIVE: शशांक सिंह को लगी चोट

फील्डिंग करने के दौरान पंजाब किंग्स के शशांक सिंह को सिर पर चोट लगी है. उन्हें बाहर ले जाया गया है. 

MI vs PBKS LIVE: पावरप्ले में बने 48 रन

मुंबई ने पावर प्ले में 48 रन दो विकेट पर बनाए हैं, नमन धीर और डीकॉक मिलकर पारी को संभालने की कोशिश में हैं. डीकॉक 11 गेंद पर 15 रन और नमन धीर 16 गेंद पर 27 रन बनाकर खेल रहे हैं. 

मुंबई 48/2 (6.0 ओवर)

MI vs PBKS LIVE: मुंबई इंडियंस मुश्किल में

डीकॉक क्रीज पर है और उनका साथ नमन धीर दे रहे हैं. लेकिन पंजाब के गेंदबाजों ने दबाव बनया हुआ है. मुंबई पावर प्ले में ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की कोशिश में हैं. 

मुंबई 37/2 (5.3 ओवर)

MI vs PBKS LIVE Score: चहल ने छोड़ा नमन धीर का कैच

युजवेंद्र चहल ने नमन धीर का कैच छोड़ दिया है. एक आसान कैच था. लेकिन चहल ने कैच को टपका दिया है. मुंबई खेमे में राहत.


मुंबई 31/2 (4.4 ओवर)

MI vs PBKS LIVE Score: अर्शदीप सिंह ने बरपाया कहर

4 ओवर में 25 रन, मुंबई इंडियंस की धीमी शुरुआत हुई है. उनके दो विकेट जल्द पवेलियन लौट चुके हैं. सारी जिम्मेदारी इस समय अब डिकॉक पर है. पंजाब के अर्शदीप सिंह ने अच्छी गेंदबाजी की और दो विकेट चटकाए हैं. 

मुंबई 25/2 (4.0 ओवर) 

MI vs PBKS LIVE Score: नमन धीर और डिकॉक क्रीज पर

नमन धीर और डिकॉक क्रीज पर हैं, दोनों से एक साझेदारी की  उम्मीद होगी. सूर्या के आउट होने के बाद मुंबई इंडियंस संकट में हैं.

मुंबई इंडियंस 19/2 (3.2 ओवर)

MI vs PBKS LIVE:अर्शदीप सिंह ने बरपाया कहर

2 गेंद पर 2 विकेट...अर्शदीप सिंह ने कहर बरपा दिया है. सूर्या बिना रन बनाए पवेलियन लौट चुके हैं, मुंबई इंडियंस मुश्किल में हैं. सूर्या का कैच शॉर्ट थर्ड में खड़े युजवेंद्र चहल ने लपका. 

मुंबई 14/2 (2.4 ओवर)

MI vs PBKS LIVE: अर्शदीप सिंह ने रिकेलटन को किया आउट

मुंबई इंडियंस को पहला झटका लगा है. रिकेलटन कैच दे बैठे हैं. केवल 2 रन ही बना  सके. 

मुंबई इंडियंस 12/1 (2.1 ओवर)

MI vs PBKS LIVE: डीकॉक की आतिशी बल्लेबाजी

डीकॉक ने दूसरे ओवर में ही यानसन के खिलाफ तूफानी अंदाज में छक्का जमा दिया है. दूसरे ओवर में डीकॉक तेज बल्लेबाजी कर रहे हैं. 

मुंबई इंडियंस 12/0 (1.4 ओवर)

MI vs PBKS LIVE: मुंबई की बल्लेबाजी शुरू

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू हो गई है, ओपनर रिकेलटन और डीकॉक क्रीज पर हैं, दोनों मुंबई को एक अच्छी शुरुआत देने की कोशिश करेंगे. बता दें कि आजके मैच में रोहित मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं हैं 

MI vs PBKS LIVE: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस प्लेइंग 11

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह

पंजाब किंग्स प्लेइंग 11

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर) प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

MI vs PBKS LIVE: पंजाब ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, रोहित बाहर

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. यानी मुंबई इंडियंस की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी. आजके मैच में रोहित खेलेंगे या नहीं, इसको लेकर हार्दिक पंड्या ने अपडेट दिया है. हार्दिक ने कहा है कि रोहित शर्मा इस मैच का हिस्सा नहीं हैं रोहित कुछ मैचों से भी बाहर हो गए हैं, 

MI vs PBKS LIVE: क्या रोहित होंगे इलेवन का हिस्सा ? टॉस के समय होगा खुलासा

मैदान पर रोहित शर्मा की झलक अभी तक नहीं देखने को मिली है, जिससे उनके खेलने पर संशय बना हुआ है.  

MI vs PBKS LIVE: रोहित शर्मा को लेकर संशय बरकरार

IPL 2026 LIVE Updates: दोनों टीमों की संभावित इलेवन

मुंबई इंडियंस संभावित 11

रयान रिकलटन, क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रित बुमरा, अश्विनी कुमार

पंजाब किंग्स संभावित 11

प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

MI vs PBKS LIVE Score Updates: मुंबई और पंजाब, किसमें कितना है दम !

आईपीएल में मुंबई और पंजाब के बीच अबतक 34 मैच हुए बैं जिसमें 17 मैच मुंबई और 16 मैच पंजाब की टीम जीतने में सफल रही है. एक मैच टाई रहा है. 

Mumbai Indians vs Punjab Kings LIVE: क्या रोहित शर्मा आजका मैच खेलेंगे ?

अभी की स्थिति को देखते हुए, रोहित का खेलना अभी भी पक्का नहीं है, हालांकि, संकेत यही मिल रहे हैं कि सावधानी के तौर पर उन्हें आराम दिया जा सकता है, हालांकि टॉस के समय ही हार्दिक पंड्या इस बारे में ऑफिशियली कोई बयान देगें. 

Mumbai Indians vs Punjab Kings LIVE: मुंबई और पंजाब के बीच मुकाबला

आईपीएल 2026 के 24वें मैच में आज मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स के साथ होना है, इस सीजन पंजाब किंग्स का परफॉर्मेंस शानदार रहा है. लेकिन मुंबई इंडियंस ने अपना बेस्ट परफॉर्मेंस नहीं किया है. ऐसे में आज उम्मीद है कि मुंबई अपने घर पर बेहतर परफॉर्मेंस करेगा. आजके मैच में मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में बदलाव की संभावना है. 

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com