Arshdeep Singh's big achievement: शुरुआती कुछ मैचों खासी पिटाई खाने वाले लेफ्टी पेसर अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने गुरुवार को मुंबई इंडियंस (MI vs PBKS) के खिलाफ फिर से दिखाया कि वह वापसी करना उन्हें बखूबी आता है. लेफ्टी पेसर ने मुंबई बल्लेबाजों खासकर क्विंटन डिकाक के तूफानी अंदाज के बीच कोटे के ओवरों में सिर्फ 22 रन देकर 3 विकेट लिए. निश्चित तौर पर यह ऐसा प्रदर्शन है, जो प्लेयर ऑफ द मैच बनने का दावा ठोकता है. अर्शदीप बनेंगे या नहीं, लेकिन इस प्रदर्शन से उन्होंने इतिहास रच दिया. अर्शदीप ने पारी का पहला विकेट चटकाने के साथ ही उपलब्थि हासिल की. ऐसा करने वाले वह पंजाब किंग्स के पहले बॉलर हैं. इससे पहले पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का कारनामा पीयूष चावला ने किया था. उनके खाते में 84 विकेट हैं.
रिकल्टन का यादगार विकेट
अर्शदीप ने यह उपलब्धि इंडियंस के तूफानी लेफ्टी रिकल्टन को आउट कर हासिल की. लेग स्टंप की लाइन में जाती गेंद पर रिकल्टन ने फ्लिक किया, तो शॉट डीप स्कवॉयर लेग बाउंड्री पर खड़े शशांक सिंह के हाथों में जा समाया. और इसी के साथ ही अर्शदीप ने मेगा टूर्नामेंट में विकेटों का शतक जड़ दिया. रिकल्टन को आउट करने के बाद अर्शदीप ने ठीक अगली गेंद पर सूर्यकुमार यादव को अपना शिकार बनाया.
पंजाब किंग्स के टॉप 5 गेंदबाज
बॉलर विकेट
अर्शदीप सिंह 102
पीयूष चावला 84
संदीप शर्मा 73
अक्षर पटेल 69
मोहम्मद शमी 58
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं