IPL 2020 1st Match MI vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के 13वें सीजन के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मुंबई को 5 विकेट से हराकर अपने अभियान का आगाज किया. चेन्न्ई से पहले बैटिंग का न्योता पाकर मुंबई ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 162 रन बनाए, जिसे चेन्नई ने 4 गेंद बाकी रहते 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. उसके लिए ्अंबाती रायुडू ने 71 और फैफ डु प्लेसिस ने नाबाद 58 रन बनाए. एक समय मुकाबला चेन्नई के लिए काफी तनावपूर्ण था, लेकिन धोनी ने फिर से हैरान करने वाला फैसला लिया, जब उन्होंने अपनी जगह इंग्लिश युवा ऑलराउंडर सैम कुरैन को भेजा. तब तीन ओवर में चेन्नई को जीत के लिए चेन्नई को 29 रन चाहिए थे और ऐसे समय कुरैन ने 6 गेंदों पर 2 छक्कों से 18 रन बनाकर यह सुनिश्चत कर दिया कि यहां से मैच चेन्नई ही जीतेगा और जल्द ही फैफ डु प्लेसिस ने इस पर मुहर भी लगा दी.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
IPL 2020, Indian Premier League 2020, MI Vs CSK, MI Vs CSK Live Score, Live Score