विज्ञापन

IND vs PAK T20 World Cup: भारत-पाक मुकाबले में फैंस के वो मजेदार वहम, जिनसे जुड़ी होती है जीत और हार

IND vs PAK T20 Myths: भारत-पाक मैच सिर्फ खेल नहीं, भावनाओं का तूफान होता है. और जब भावनाएं हाई हों, तो दिमाग थोड़ी छुट्टी पर चला जाता है. फिर शुरू होता है, मजेदार वहमों का खेल!

IND vs PAK T20 World Cup: भारत-पाक मुकाबले में फैंस के वो मजेदार वहम, जिनसे जुड़ी होती है जीत और हार
IND vs PAK T20 Myths: भारत-पाकिस्तान का मैच शाम को 7 बजे से है.

India Pakistan Match Myths: आज टी 20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच महा मुकाबला है. मैच शाम को 7 बजे शुरू होगा. जब भी टीवी पर भारत बनाम पाकिस्तान का मैच शुरू होता है, तो सिर्फ मैदान में ही नहीं, घर-घर में भी मुकाबला शुरू हो जाता है. एक तरफ खिलाड़ी पसीना बहा रहे होते हैं, तो दूसरी तरफ फैंस अपने-अपने टोटकों की फील्डिंग सेट कर रहे होते हैं. ये वही पल होते हैं, जब पढ़े-लिखे, लॉजिक समझने वाले लोग अचानक से कहते सुनाई देते हैं, 'मैं उठ गया तो विकेट गिर जाएगा!' 'जब मैं नहीं देखता, तभी इंडिया अच्छा खेलती है.'

दरअसल, भारत-पाक मैच सिर्फ खेल नहीं, भावनाओं का तूफान होता है. और जब भावनाएं हाई हों, तो दिमाग थोड़ी छुट्टी पर चला जाता है. फिर शुरू होता है, मजेदार वहमों का खेल!

1. मैं उठ गया तो विकेट गिर जाएगा!

ये सबसे क्लासिक टोटका है. टीवी के सामने बैठा फैन 10-15 मिनट से एक ही पोजीशन में बैठा है. कमर दर्द हो रहा है, लेकिन हिलने की हिम्मत नहीं.

क्यों?

क्योंकि जैसे ही वह पानी लेने उठा, सामने वाला बल्लेबाज आउट हो गया था… पिछली बार! बस, उसी एक घटना ने दिमाग में फिक्स कर दिया, 'मेरे उठते ही विकेट गिरता है.' अब चाहे वॉशरूम जाना हो या दरवाजा खोलना, सब कुछ टाइम देखकर होगा.

Latest and Breaking News on NDTV

2. जब मैं नहीं देखता, तभी इंडिया अच्छा खेलती है

कुछ फैंस खुद को टीम का अनऑफिशियल विलेन मान लेते हैं. उन्हें लगता है कि जैसे ही वो टीवी के सामने बैठते हैं, रन रुक जाते हैं या विकेट गिर जाता है.

फिर क्या?

जैसे ही टीम दबाव में आती है, वो कहते हैं 'मैं नहीं देख रहा, तुम लोग देखो!' और अगर सच में उस दौरान चौका लग गया, तो उनकी आस्था और पक्की हो जाती है. अगले 20 मिनट तक वो दरवाजे के पीछे खड़े रहेंगे या मोबाइल में स्कोर चेक करेंगे.

3. लकी टी-शर्ट या वही पुरानी जर्सी

भारत-पाक मैच और लकी कपड़े ये कॉम्बिनेशन तो अटूट है. किसी के पास 2011 वर्ल्ड कप की जर्सी है, तो कोई वही पुरानी नीली टी-शर्ट पहनता है जो पिछले मैच में जीत के दिन पहनी थी. चाहे वो थोड़ी फेड हो चुकी हो, लेकिन लकी है!

कुछ लोग तो मैच के बीच में कपड़े बदलने से भी डरते हैं. यार, पिछली बार मैंने जर्सी बदली थी, और उसके बाद दो विकेट गिर गए थे! बस, फिर वही कपड़ा मैच खत्म होने तक नहीं बदलेगा.

Latest and Breaking News on NDTV

4. मैच के दौरान सीट न बदलने की कसम

घर में सोफा बड़ा हो सकता है, लेकिन फैन अपनी लकी सीट से चिपका रहता है. पहले ओवर में जहां बैठा था, वहीं आखिरी ओवर तक बैठेगा. अगर किसी ने गलती से उसकी जगह ले ली, तो माहौल थोड़ा गरम हो सकता है,  भाई, यही सीट पर मैं बैठा था जब कोहली ने फिफ्टी मारी थी! कई लोग तो मैच के दौरान रिमोट भी किसी को नहीं देते. क्योंकि चैनल बदलते ही विकेट गिरने का “इतिहास” रहा है.

5. स्नैक्स और टोटकों का रिश्ता

कुछ फैंस मानते हैं कि जैसे ही वे समोसा या चिप्स खाना शुरू करते हैं, टीम रन बनाना शुरू कर देती है. तो कुछ लोग खास ओवर में ही चाय पीते हैं पावरप्ले में चाय, डेथ ओवर में कोल्ड ड्रिंक. ये सब सुनने में अजीब लगता है, लेकिन मैच के तनाव में ये छोटी-छोटी चीजें फैंस को कंट्रोल का एहसास देती हैं.

आखिर ये होता क्यों है?

भारत-पाक मुकाबला सिर्फ क्रिकेट नहीं, इमोशंस का रोलर कोस्टर है. हम जानते हैं कि हमारी सीट, हमारी टी-शर्ट या हमारे उठने-बैठने से मैदान पर कुछ नहीं बदलता.

लेकिन दिल को तसल्ली चाहिए और ये मजेदार टोटके वही तसल्ली देते हैं. ये वहम असल में एक तरह का फन रिचुअल बन जाते हैं, जो दोस्तों और परिवार के बीच हंसी-मजाक का कारण भी बनते हैं.

असली जीत क्या है?

चाहे जीत हो या हार, ये टोटके हमें एक चीज जरूर देते हैं, एक साथ बैठकर मैच देखने का मजा, हंसी के ठहाके और यादगार पल. भारत-पाक मैच में खिलाड़ी मैदान पर खेलते हैं, लेकिन घरों में फैंस अपनी किस्मत आजमाते रहते हैं.

तो अगली बार जब आप कहें 'मैं उठ गया तो विकेट गिर जाएगा!' तो मुस्कुराइए… क्योंकि असली मजा इसी चकल्लस में है.

लेखक के बारे में
img
अवधेश पैन्यूली
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IND Vs PAK T20 Myths, India Pakistan Match Myths, Funny Cricket Myths, IND Vs PAK Match Score Live, T20 World Cup Fan Theories, India Pakistan Victory Myths, Cricket Match Superstitions, IND Vs PAK Fan Jokes, T20 Match Win Myths, Pakistan India Defeat Legends, Cricket Rivalry Myths
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com