विज्ञापन

मुंबई इंडियंस के माथे पर लगा सबसे बड़ा कलंक, यहां से क्या है MI के सामने प्ले-ऑफ का रास्ता? जानें गणित

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली शर्मनाक शिकस्त के बाद ऐसा नहीं है कि मुंबई इंडियंस का प्ले-ऑफ में पहुंचने का सारा रास्ता बंद हो चुका है. टूर्नामेंट में उसे अब भी सात मुकाबले खेलने बाकी हैं. यहां अगर वह शेष बचे सभी मुकाबले जीतने में कामयाब होती है तो प्ले-ऑफ के लिए आसानी से क्वालीफाई कर जाएगी. 

मुंबई इंडियंस के माथे पर लगा सबसे बड़ा कलंक, यहां से क्या है MI के सामने प्ले-ऑफ का रास्ता? जानें गणित
मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी

आईपीएल के 19वें सीजन के आगाज से पहले मुंबई इंडियंस की टीम हर किसी की पसंदीदा थी. दिग्गजों का मानना था कि यह टीम जरूर टॉप-4 में जगह बनाने में कामयाब रहेगी. मगर टूर्नामेंट में अबतक जिस तरह से एमआई के खिलाड़ियों ने प्रदर्शन दिखाया है. हर कोई हैरान है. खासकर पिछले मुकाबले में मिली शिकस्त को तो कोई पचा ही नहीं पा रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उसे आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी शिकस्त का सामना करना पड़ा है. वानखेड़े स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके की टीम 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाने में कामयाब हुई थी. जिसका पीछा करते हुए एमआई की टीम 19 ओवरों में 104 रनों पर ही ढेर हो गई. विपक्षी के खिलाफ मिली 103 रनों की शिकस्त के बाद एमआई की चारो तरफ आलोचना हो रही है. 

अब भी आसानी से प्ले-ऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है मुंबई इंडियंस की टीम

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली शर्मनाक शिकस्त के बाद ऐसा नहीं है कि मुंबई इंडियंस का प्ले-ऑफ में पहुंचने का सारा रास्ता बंद हो चुका है. टूर्नामेंट में उसे अब भी सात मुकाबले खेलने बाकी हैं. यहां अगर वह शेष बचे सभी मुकाबले जीतने में कामयाब होती है तो प्ले-ऑफ के लिए आसानी से क्वालीफाई कर जाएगी. 

Latest and Breaking News on NDTV

फिलहाल आठवें पायदान पर काबिज है मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस की टीम टूर्नामेंट के 33 मुकाबले बीत जाने के बाद फिलहाल आठवें पायदान पर काबिज है. खबर लिखे जाने तक पंड्या एंड कंपनी ने टूर्नामेंट में कुल सात मुकाबले खेले हैं. इस बीच उसे दो मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि पांच मुकाबलों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है. टीम के खाते में कुल चार (-0.736) अंक हैं. 

यह भी पढ़ें- MI vs CSK: चेन्नई की सुपर चाल, मुंबई इंडियंस हैरान, तुरुप के पत्ते ने लूट लिया मुंबी इंडियंस को

लेखक के बारे में
img
राकेश कुमार सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Indians, Hardik Himanshu Pandya, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com