विज्ञापन

मैक्सिको ने खत्म किया 40 साल का सूखा, इक्वाडोर को 2-0 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

मैक्सिको 1986 के बाद से फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में नॉकआउट में कभी जीत नहीं पाई थी. बुधवार को उसके 40 साल के सूखे को खत्म किया है.

मैक्सिको ने खत्म किया 40 साल का सूखा, इक्वाडोर को 2-0 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
FIFA World Cup 2026 Mexico beat Ecuador by 2-0

जूलियन क्विनोन्स और राउल जिमेनेज ने पहले हाफ में नौ मिनट के अंतराल में गोल किए जिससे मैक्सिको ने इक्वाडोर को 2-0 से हराकर अंतिम 16 में जगह बनाई और नॉकआउट चरण में जीत हासिल करने के 40 साल के सूखे को खत्म किया. क्विनोनेस ने 22वें मिनट में मैक्सिको के लिए पहला गोल किया जबकि जिमेनेज ने 31वें मिनट में उसकी बढ़त दोगुनी कर दी. 

मैक्सिको की टीम ने 1986 में टूर्नामेंट की मेजबानी करते हुए राउंड ऑफ 16 में बुल्गारिया को हराने के बाद से नॉकआउट चरण का कोई मैच नहीं जीता था. इसके बाद मैक्सिको को 1994, 1998, 2002, 2006, 2010, 2014 और 2018 के विश्व कप में अंतिम 16 में लगातार सात बार हार का सामना करना पड़ा. वह कतर में 2022 में खेले गए विश्व कप में ग्रुप चरण से ही बाहर हो गया था.

मैक्सिको रविवार को अपने घरेलू मैदान पर इंग्लैंड और कांगो के बीच बुधवार को होने वाले मैच के विजेता का सामना करेगा. आंधी-तूफान के कारण मैच निर्धारित समय से एक घंटे देरी से शुरू हुआ. मौसम से प्रभावित होने वाला यह टूर्नामेंट का दूसरा मैच था. फ्रांस और इराक के बीच 22 जून को फिलाडेल्फिया में खेले गए मैच के दौरान तूफान के कारण पहले हाफ के आखिर में दो घंटे 11 मिनट तक खेल नहीं हो पाया था.

यह भी पढ़ें: अश्विन ने बताया क्यों आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू नहीं करना वैभव के लिए रहा अच्छा

यह भी पढ़ें: IND vs ENG, 1st T20I: वैभव सूर्यवंशी का होगा डेब्यू? इस खिलाड़ी की वापसी तय, प्लेइंग 11 को लेकर बन रहा ऐसा समीकरण

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mexico, Ecuador, Football, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com