विज्ञापन

'आप जैसे हैं, उससे प्यार करें' चेले अभिषेक को स्टाइल में दी मेन्टॉर युवराज ने जन्मदिन की शुभकामना

टी20 में दुनिया के सुनामी बल्लेबाजों में शुमार अभिषेक शर्मा शुक्रवार को 26 साल के हो गए हैं. इस पर उनका कदम-कदम पर मार्गदर्शन करे वाले युवराज सिंह ने उन्हें बधाई दी

'आप जैसे हैं, उससे प्यार करें' चेले अभिषेक को स्टाइल में दी मेन्टॉर युवराज ने जन्मदिन की शुभकामना
युवराज सिंह और उनके चेले अभिषेक शर्मा
source: Insta
नयी दिल्ली:

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने शुक्रवार को अपने अभिषेक शर्मा को उनके 26वें जन्मदिन पर खास शुभकामनाएं दीं. अभिषेक शर्मा को एक विस्फोटक बल्लेबाज बनाने में युवराज सिंह का मार्गदर्शक के रूप में अहम योगदान रहा है. युवराज ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए अभिषेक को जन्मदिन की बधाई दी. युवराज ने लिखा, 'सर अभिषेक, यह आपका जन्मदिन है. कितना शुभ दिन है. आप जैसे बन गए हैं, उससे प्यार करें, अपने आस-पास के लोगों के साथ शेयरिंग और केयरिंग, और एक लीडर. हमेशा अपनी नाकामियों से सीखते हैं और हर बार और ज्यादा मेहनत करने को तैयार रहते हैं. आपको रनों और टनों से भरे साल की शुभकामनाएं. हमेशा ढेर सारा प्यार.' वीडियो में युवराज और अभिषेक से रैश शॉट न खेलने के लिए कहते और उसकी गलतियों के लिए उससे सिट-अप करवाते हुए देखे जा सकते हैं.

युवराज को यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'बोल मैं पहली बॉल ते लप्पा नहीं मारूंगा. अभिषेक सिट-अप्स में कान पकड़ते हैं और कहते हैं कि मैं पहली बॉल ते लप्पा नहीं मारूंगा.'

वीडियो में दोनों के बीच करीबी रिश्ते को भी दिखाया गया है, जिसमें युवराज के कुछ हल्के-फुल्के मजाक भी हैं. इसमें युवराज, अभिषेक और संजू सैमसन को स्टैंड से विंबलडन इवेंट में शामिल होते हुए भी दिखाया गया है. साझा वीडियो में युवराज ने अभिषेक से पूछा, 'आपको क्या चाहिए?' अभिषेक ने कहा, 'आपका आशीर्वाद', इस पर युवराज ने कहा, 'हमेशा.'

भारत के लिए दूसरी सबसे तेज सेंचुरी

अभिषेक शर्मा टी20 में भारतीय टीम के नियमित सदस्य हैं और पारी की शुरुआत करते हैं. युवराज सिंह की तरह ही बाएं हाथ से विस्फोटक बल्लेबाजी करने वाले अभिषेक 56 टी20 मैचों की 54 पारियों में 2 शतक और 11 अर्धशतकों से 1629 रन बना चुके हैं. भारत के लिए टी20 में अभिषेक के नाम दूसरी सबसे तेज सेंचुरी है. उन्होंने पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 37 गेंदों में शतक बनाया था. वह इस लिस्ट में वह सिर्फ पूर्व कप्तान रोहित शर्मा से पीछे हैं. रोहित ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंदों पर शतक लगाया था. अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में अभिषेक के प्रदर्शन पर नजर रहेगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yuvraj Singh, Abhishek Sharma, India Vs Afghanistan 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com