विज्ञापन

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के नए शेर मैदान में! कुरेन और न्याम्हूरी आज भारत से लेंगे पंगा, जानें उनका करियर

बेन कुरेन और न्यूमैन न्याम्हूरी जिम्बाब्वे की तरफ से आज अपने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का आगाज करने कर रहे हैं. बेन इंग्लिश क्रिकेटर सैम कुरेन और टॉम कुरेन के भाई हैं.

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के नए शेर मैदान में! कुरेन और न्याम्हूरी आज भारत से लेंगे पंगा, जानें उनका करियर
बेन कुरेन और न्यूमैन न्याम्हूरी

क्रिकेट प्रेमियों के इंतजार का पल समाप्त हो चुका है. भारत और जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) के बीच खेले जाने वाले तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज हो चुका है. प्रतिष्ठित सीरीज का पहला मुकाबला हरारे में खेला जा रहा है. जहां भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने टॉस जीतकर विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया है. जिम्बाब्वे की तरफ से आज के मुकाबले में कुल दो युवा खिलाड़ी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर रहे हैं. जिनका नाम बेन कुरेन (Ben Curran) और न्यूमैन न्याम्हूरी (Newman Nyamhuri) है. मैच का रोमांच शुरू हो. उससे पहले बात करें इन दोनों खिलाड़ियों के क्रिकेट करियर के बारे में तो वह कुछ इस प्रकार है- 

बेन कुरेन का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर

बेन कुरेन का जन्म सात जून साल 1996 में नॉर्थम्प्टन में हुआ था. मौजूदा समय में वह 30 साल और 46 दिन के हैं. बेन ऊपरी क्रम में बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं. वहीं मौका मिलने पर दाहिने हाथ से ऑफब्रेक गेंदबाजी भी कर लेते हैं. वह इंग्लैंड के मौजूदा स्टार क्रिकेटर सैम कुरेन और टॉम कुरेन के भाई हैं. 

खबर लिखे जाने तक बेन ने जिम्बाब्वे की तरफ से कुल नौ टेस्ट और 11 वनडे मुकाबले खेले हैं. जहां उनके बल्ले से टेस्ट की 16 पारियों में 33.56 की औसत से 537 और वनडे की 11 पारियों में 52.33 की औसत से 471 रन निकले हैं. बेन के नाम टेस्ट क्रिकेट में एक शतक और एक अर्धशतक एवं वनडे में दो शतक और दो अर्धशतक दर्ज है. 

बेन कुरेन का घरेलू क्रिकेट करियर 

वहीं बात करें बेन कुरेन के घरेलू क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने खबर लिखे जाने तक 64 फर्स्ट क्लास, 55 लिस्ट 'ए' और 43 टी20 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से फर्स्ट क्लास की 107 पारियों में 38.58 की औसत से 3781, लिस्ट 'ए' की 53 पारियों में 37.97 की औसत से 1785 और टी20 की 40 पारियों में 22.94 की औसत से 872 रन निकले हैं. 

बेन कुरेन को गेंदबाजी में फर्स्ट क्लास क्रिकेट के तहत 13 पारियों में 56.25 की औसत से चार और टी20 की एक पारी में एक सफलता हाथ लगी है. लिस्ट 'ए' में उन्हें एक भी सफलता हाथ नहीं लगी है. 

न्यूमैन न्याम्हूरी का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर 

वहीं बात करें न्यूमैन न्याम्हूरी के बारे में तो उनका जन्म 19 जनवरी साल 2006 में हुआ था. वह 20 साल और 185 दिन के हैं. न्याम्हूरी बाएं हाथ से मध्यम गति की तेज गेंदबाजी करते हैं. खबर लिखे जाने तक उन्होंने जिम्बाब्वे की तरफ से कुल पांच टेस्ट और नौ वनडे मुकाबले खेले हैं. जहां उन्हें टेस्ट की नौ पारियों में 34.00 की औसत से 12 और वनडे की पांच पारियों में 34.80 की औसत से पांच सफलता हाथ लगी है.

बात करें उनके घरेलू क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट की 21 पारियों में 27.00 की औसत से 30, लिस्ट 'ए' की 12 पारियों में 21.35 की औसत से 12 और टी20 की 11 पारियों में 20.00 की औसत से 13 सफलता प्राप्त की है. 

पहले टी20 मुकाबले के लिए भारत और जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन 

भारत: 1 वैभव सूर्यवंशी, 2 अभिषेक शर्मा, 3 इशान किशन (विकेटकीपर), 4 श्रेयस अय्यर (कप्तान), 5 तिलक वर्मा, 6 रिंकू सिंह, 7 शिवम दुबे, 8 रवि बिश्नोई, 9 प्रिंस यादव, 10 अशोक शर्मा और 11 मयंक यादव. 

जिम्बाब्वे: 1 ब्रायन बेनेट, 2 बेन करन, 3 डिओन मेयर्स, 4 सिकंदर रजा (कप्तान), 5 रायन बर्ल, 6 वेस्ले मधेवेरे, 7 तडिवनाशे मारुमानी (विकेटकीपर), 8 ब्रैड एवंस, 9 न्यूमैन न्यामहूरी, 10 रिचर्ड अंगारावा और 11 ब्रेसिंग मुजाराबानी.

यह भी पढ़ें- वैभव हैं 'जुगाड़ किंग'! हालात जैसे भी हों, रास्ता निकाल ही लेंगे, दिग्गज का सनसनीखेज बयान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Zimbabwe, India, Benjamin Jack Curran, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com