विज्ञापन

6 रन पर लगा पहला झटका, फिर ब्रीट्जके ने ठोका शतक, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अकेले लड़ी जंग, VIDEO

डरबन में दमदार बल्लेबाजी करते हुए मैथ्यू ब्रीट्जके ने अपने वनडे करियर का दूसरा शतक पूरा कर लिया है. मैच के दौरान वह 105.66 की स्ट्राइक रेट से 112 रन बनाने में कामयाब रहे.

6 रन पर लगा पहला झटका, फिर ब्रीट्जके ने ठोका शतक, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अकेले लड़ी जंग, VIDEO
मैथ्यू ब्रीट्जके

मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलियाई टीम दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर है. जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज जारी है. प्रतिष्ठित सीरीज का पहला मुकाबला डरबन में खेला जा रहा है. जहां अफ्रीकी बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्जके ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए सबको अपना दीवाना बना दिया है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफ्रीकी टीम की शुरूआत कुछ खास नहीं हुई थी. महज छह रन के कुल योग पर टोनी डी जोरजी बिना खाता खोले आउट हो गए. यहीं नहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक का बल्ला भी खामोश रहा. वह भी 18 गेंदों में केवल 14 रन बनाते हुए पवेलियन चलते बने. जिसके बाद मैदान में आए ब्रीट्जके ने सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी करते हुए ना केवल पारी को संवारा, बल्कि अपने वनडे करियर का दूसरा शतक भी पूरा करने में कामयाब रहे. मैच के दौरान उन्होंने चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 106 गेंदों का सामना किया. इस बीच 105.66 की स्ट्राइक रेट से 112 रन बनाने में कामयाब रहे. जिसमें 14 चौके और दो खूबसूरत छक्के शामिल हैं. 

कौन हैं मैथ्यू ब्रीट्जके? 

मैथ्यू ब्रीट्जके दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर हैं. उनका जन्म तीन नवंबर साल 1998 में हुआ था. मौजूदा समय में वह 27 साल और 325 दिन के हैं. ब्रीट्जके दाहिने हाथ से बल्लेबाजी करते हैं. इसके अलावा वह विकेटकीपिंग करने में भी माहिर हैं.

खबर लिखे जाने तक ब्रीट्जके ने अफ्रीकी टीम की तरफ से कुल दो टेस्ट, 15 वनडे और 13 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से टेस्ट की तीन पारियों में 4.66 की औसत से 14, वनडे की 14 पारियों में 822 और टी20 की 13 पारियों में 13.16 की औसत से 158 रन निकले हैं. 

इंटरनेशनल क्रिकेट में मैथ्यू ब्रीट्जके के नाम दो शतक और सात अर्धशतक दर्ज है. टेस्ट में उनके बल्ले से एक भी शतक और अर्धशतक नहीं आया है. वनडे में उन्होंने दो शतक और छह अर्धशतक लगाए हैं. वहीं टी20 में उनके बल्ले से एक अर्धशतक निकला है. 

यह भी पढ़ें - जिसने केकेआर को बनाया चैंपियन, वह बना शेष भारतीय टीम का कोच 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
South Africa, Matthew Paul Breetzke, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com