विज्ञापन

फिन एलन के उस खूबी के दीवाने हुए मार्क बाउचर, जिसके लिए दुनिया उन्हें करती है सलाम

मार्क बाउचर ने जियोहॉटस्टार पर फिन एलन की सराहना करते हुए कहा एलन जब 20 या 30 रन बना लेते हैं तो उसके बाद वह जिस तरह से गेंद पर जोरदार प्रहार करते हैं वैसे विश्व क्रिकेट में बहुत कम खिलाड़ी कर पाते हैं.

फिन एलन के उस खूबी के दीवाने हुए मार्क बाउचर, जिसके लिए दुनिया उन्हें करती है सलाम
Finn Allen

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज मार्क बाउचर (Mark Boucher) का मानना ​​है कि विश्व क्रिकेट में ऐसे ‘बहुत कम खिलाड़ी' हैं जो फिन एलन (Finn Allen) की तरह गेंद पर जोरदार प्रहार करने की क्षमता रखते हैं. न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज एलन के नाबाद शतक की मदद से कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल के एक मैच में दिल्ली कैपिटल्स पर आसान जीत दर्ज की. इससे केकेआर ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीद जीवंत रखी.

बाउचर ने जियोहॉटस्टार से कहा, 'फिन एलन जब 20 या 30 रन बना लेते हैं तो उसके बाद वह जिस तरह से गेंद पर जोरदार प्रहार करते हैं वैसे विश्व क्रिकेट में बहुत कम खिलाड़ी कर पाते हैं. जो चीज उन्हें खास बनाती है, वह सिर्फ उनकी ताकत ही नहीं बल्कि उनके शॉट की रेंज और सटीकता भी है.'

उन्होंने कहा, 'चाहे वो मिचेल स्टार्क के खिलाफ फाइन लेग के ऊपर से लगाया गया ‘पिकअप शॉट' हो या गेंदबाज के सिर के ऊपर से सीधे शॉट, उन्हें देखकर सब कुछ सहज लग रहा था. जो भी गेंद उनकी जद में आती, वह उस पर शानदार तरीके से शॉट लगा रहे थे. एक समय तो ऐसा लग रहा था मानो वह किसी ‘बॉलिंग मशीन' के खिलाफ बल्लेबाजी कर रहे हों. यह एक अविश्वसनीय पारी थी.'

एलन ने शुक्रवार को यहां 47 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए, जिसमें 10 छक्के और पांच चौके शामिल हैं. बाउचर ने शीर्ष बल्लेबाज केएल राहुल के पावरप्ले में आउट होने को मैच का निर्णायक क्षण बताया.

उन्होंने कहा, 'केएल राहुल का विकेट गिरना टर्निंग प्वाइंट था क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स की पारी उन्हीं के इर्द-गिर्द घूमती है. टीम चाहती है कि वह पावरप्ले के बाद भी बल्लेबाजी करें ताकि वह बीच के ओवरों में पारी को नियंत्रण प्रदान कर सके.' 

यह भी पढ़ें- यशस्वी जायसवाल और शेफाली वर्मा की बढ़ी मुसीबत, NADA ने क्यों थमाया नोटिस?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com