बंगाल के खेलमंत्री मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने शुक्रवार को वह उपलब्धि हासिल की जो रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) में 88 साल में कोई और नहीं कर सका और वह प्रदेश के खेलमंत्री रहते शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए . बंगाल ने झारखंड के खिलाफ पहली पारी की विशाल बढत के आधार पर सेमीफाइनल में जगह बना ली . पांचवें दिन का खेल औपचारिकता मात्र था जिसमें तिवारी (Manoj Tiwari) ने 136 रन बनाये . अपने क्षेत्र से जुड़ी फाइलों पर दस्तखत करने के साथ तिवारी ने मैदान पर बल्लेबाजी के जलवे दिखाते हुए अपनी पारी में 19 चौके और दो छक्के लगाये . शाहबाज अहमद ने 46, अनुस्तूप मजूमदार ने 38 और अभिषेक पोरेल ने 34 रन बनाये . तीनों ने पहली पारी में भी बड़े स्कोर बनाये थे .
1⃣0⃣0⃣ up for Manoj Tiwary as Bengal move closer to 240 in the second innings. #RanjiTrophy | #QF1 | #BENvJHA | @Paytm
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) June 10, 2022
Follow the match ▶️ https://t.co/UDFkFRkMjB pic.twitter.com/L65QSkUgu8
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें- कड़ी सुरक्षा के बीच टीमें पहुंची ओडिशा, दूसरे टी20 मैच की टिकटों के लिए मारपीट, 2015 में हो चुका है बाराबती में बवाल
एकतरफा क्वार्टर फाइनल में बंगाल ने पहली पारी में सात विकेट पर 773 रन बनाये थे और उसके नौ बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़कर प्रथम श्रेणी क्रिकेट के 250 साल के इतिहास में नया रिकॉर्ड बनाया था . झारखंड के लिये शाहबाज नदीम ने 59 रन देकर पांच विकेट लिये . वहीं पहली पारी में विराट सिंह ने 136 रन बनाये थे . सेमीफाइनल में बंगाल का सामना मध्यप्रदेश से होगा . वहीं दूसरे सेमीफाइनल में मुंबई की टक्कर उत्तर प्रदेश से होगी. दोनों मैच 14 जून से खेले जायेंगे .
यह भी पढ़ें- डेविड मिलर की आक्रमकता से डरे हार्दिक पांड्या, याद दिलानी पड़ी आईपीएल...
अब 14 जून से 18 जून के बीच दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे. पहले सेमीफाइन में बंगाल और मध्य प्रदेश की टीमें आमने-सामने होंगी जबकि दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में मुंबई और उत्तर प्रदेश की टीमें बेंगलुरू में होगी. फाइनल मुकाबला बेंगलुरू में 22 जून से खेला जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं