- हार्दिक पांड्या ने मिलर को दी जन्मदिन की बधाई
- कहा- 'जन्मदिन की शुभकामनाएं मेरे मिली लेकिन आईपीएल बीत चूका है'
- आज 33वां जन्मदिन मना रहे हैं डेविड मिलर
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी पांच मैचों की T20I श्रृंखला का पहला मुकाबला बीते कल राजधानी दिल्ली स्थित अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में अफ्रीकी टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज डेविड मिलर और रासी वैन डर डुसेन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की झोली में से जीत निकाल ली. पहले T20 मुकाबले में मिलर ने जहां 31 गेंद में चार चौके एवं पांच छक्के की मदद से 64 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं डुसेन ने 46 गेंद में सात चौके एवं पांच छक्के की मदद से 75 रनों की नाबाद साहसिक पारी खेली.
पहले T20I मुकाबले में अफ्रीकी टीम की जीत में स्टार बल्लेबाज डेविड मिलर (David Miller) का महत्वपूर्ण योगदान रहा. दरअसल शुरुआत में जब रासी वैन डर डुसेन भारतीय बल्लेबाजों के सामने फंसते हुए नजर आ रहे थे, वहीं मिलर ने शुरू से ही आक्रामक रुख अपनाते हुए लगातार तेजी से रन बनाते रहे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अफ्रीकी स्टार बल्लेबाज डेविड मिलर आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं. मिलर के 33वें जन्मदिन पर आईपीएल में उनके साथी खिलाड़ी रहे जीटी के कैप्टन हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने उन्हें जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी हैं.
पांड्या ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जीटी की जर्सी में मिलर के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है, 'जन्मदिन की शुभकामनाएं मेरे मिली लेकिन आईपीएल बीत चूका है.'
बता दें आईपीएल में पांड्या और मिलर की जोड़ी ने जीटी को कई मुकाबलों में हारी हुई बाजी जिताई थी. इस दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच जुगलबंदी भी काफी अच्छी देखी गई थी.
IPL से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं