- सहवाग ने सीएसके को लेकर दिया बड़ा बयान
- कहा- जडेजा की जगह धोनी कप्तान रहे होते तो इतना मैच नहीं हारती CSK
- अंकतालिका में नौवें स्थान पर स्थित है CSK
इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) में चार बार खिताब अपने हाथ में उठा चुकी चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के लिए मौजूदा सीजन किसी भयावह सपने से कम नहीं है. सीएसके की टीम इस साल अपने 10 मुकाबलों में सात हार एवं महज तीन जीत के साथ छह अंक (-0.431) लेकर अंकतालिका में निचे से दूसरे पायदान पर स्थित है. सीएसके ने इस साल टूर्नामेंट शुरू होने से पहले धोनी की जगह रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को अपना कप्तान नियुक्त किया था. जडेजा की अगुवाई में टीम का प्रदर्शन बेहद सोचनीय रहा. टीम के लगातार गिरते प्रदर्शन को देखते हुए एक बार फिर धोनी के हाथ में टीम की कमान दी गई. धोनी की अगुवाई में टीम ने एक मुकाबला जीता है, जबकि एक मुकाबले में शिकस्त का सामना करना पड़ा है.
मौजूदा सीजन में सीएसके के खस्ता हालात को देखते हुए देश के 43 वर्षीय पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने अपना विचार साझा किया है. उन्होंने आरसीबी के खिलाफ मिली शिकस्त के पश्चात् क्रिकबज पर कहा, 'उन्होंने पहली गलती इस सीजन की शुरुआत में की जब उन्होंने बताया कि इस सीजन में धोनी टीम की अगुवाई नहीं करेंगे, बल्कि रविंद्र जडेजा टीम की कमान संभालेंगे. यह गलत निर्णय था. कोई प्लेइंग इलेवन तय नहीं रही. गायकवाड़ के बल्ले से शुरुआत में रन नहीं निकले. नतीजन उनकी शुरुआत खराब रही. यहां से चीजें खराब होती गई. धोनी अगर शुरू से ही टीम के कप्तान होते तो सीएसके की स्थिति इतनी बदतर नहीं होती.'
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रविंद्र जडेजा के बल्लेबाजी क्रम में आएगी बदलाव? कोच फ्लेमिंग ने किया इशारा
बता दें सीएसके की कमान मिलने के बाद जडेजा बल्ले के साथ-साथ गेंदबाजी में भी फ्लॉप रहे. उनके बल्ले से इस सीजन में 10 मुकाबलों में 19.33 की एवरेज से महज 116 रन निकले हैं. वहीं गेंदबाजी के दौरान इतने ही मुकाबलों में 7.52 के इकोनोमी रेट से पांच सफलता प्राप्त की है.
IPL से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं