विज्ञापन

266 रन चेज, 51 छक्के और तीन शतक, मेजर लीग क्रिकेट में टूटा पंजाब किंग्स का वर्ल्ड रिकॉर्ड

मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में वॉशिंगटन फ्रीडम ने MI न्यूयॉर्क के खिलाफ 267 रन का जो लक्ष्य हासिल किया, वह T20 क्रिकेट के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा सफल रन चेज है.

266 रन चेज, 51 छक्के और तीन शतक, मेजर लीग क्रिकेट में टूटा पंजाब किंग्स का वर्ल्ड रिकॉर्ड
Major League Cricket 2026
Sportzpics

मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में स्टीव स्मिथ की कप्तानी में वॉशिंगटन फ्रीडम ने इतिहास रच दिया. वॉशिंगटन फ्रीडम ने 267 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा कर टी20 इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज दर्ज किया. इससे पहले यह रिकॉर्ड IPL 2026 में पंजाब किंग्स के नाम था, जिसने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 265 रन का लक्ष्य हासिल किया था. इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में 536 रन बने, रिकॉर्ड 51 छक्के लगे, तीन बल्लेबाजों ने शतक जड़े और कई ऐसे रिकॉर्ड टूटे जिन्हें कभी अटूट माना जाता था.

सबसे बड़े सफल रन चेज (T20)

267 रन - वाशिंगटन फ्रीडम बनाम एमआई न्यूयॉर्क, एमएलसी 2026
265 रन - पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, आईपीएल 2026
262 रन - पंजाब किंग्स बनाम केकेआर, आईपीएल 2024
259 रन - दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, टी20I 2023
258 रन - ब्रिस्बेन हीट बनाम पर्थ स्कॉर्चर्स, बीबीएल 2025
253 रन - मिडिलसेक्स बनाम सरे, टी20 ब्लास्ट 2023

 51 छक्के, पहली बार टूटा 50+ सिक्स का आंकड़ा

यह मुकाबला छक्कों की बरसात के लिए भी याद रखा जाएगा. दोनों टीमों ने मिलकर 51 छक्के लगाए, जो किसी भी टी20 मैच में सर्वाधिक हैं. MI न्यूयॉर्क ने 29 और वॉशिंगटन फ्रीडम ने 22 छक्के जड़े. इससे पहले किसी टी20 मैच में सबसे ज्यादा 42 छक्के लगे थे.

टी20 मैच में सबसे ज्यादा छक्के

  • 51 - मिनी बनाम डब्ल्यूएफ, एमएलसी 2026
  • 42 - केकेआर बनाम पीबीकेएस, आईपीएल 2024
  • 42 - एसकेएनपी बनाम जीएडब्ल्यू, सीपीएल 2024
  • 41 – बुल्गारिया बनाम जिब्राल्टर, टी20I 2025
  • 41 - बंगाल बनाम पंजाब, SMAT 2025

MLC इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर

वॉशिंगटन फ्रीडम ने 270/4 का स्कोर बनाया, जो MLC इतिहास का सबसे बड़ा टीम स्कोर है. उन्होंने पिछले रिकॉर्ड 269/5 को पीछे छोड़ा. वहीं MI न्यूयॉर्क का 266/9 भी लीग के सबसे बड़े स्कोरों में शामिल हो गया. दोनों टीमों ने मिलकर 536 रन बनाए. यह टी20 क्रिकेट के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा मैच एग्रीगेट है. इससे ज्यादा रन केवल IPL 2024 में RCB और SRH के मुकाबले में बने थे, जहां कुल 549 रन दर्ज हुए थे.

पहली बार एक ही मैच में लगे तीन शतक

यह मुकाबला बल्लेबाजों के लिए किसी सपने से कम नहीं था. निकोलस पूरन (106), एंड्रीज गौस (132) और स्टीव स्मिथ (110\) ने शतक जड़कर इतिहास रच दिया. टी20 क्रिकेट में यह पहली बार हुआ जब एक ही मैच में तीन बल्लेबाजों ने शतक लगाए.

गौस-स्मिथ की 241 रन की रिकॉर्ड साझेदारी

एंड्रीज गौस और स्टीव स्मिथ ने तीसरे विकेट के लिए 241 रन जोड़े. यह टी20 इतिहास की संयुक्त रूप से दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है. घरेलू टी20 क्रिकेट में यह अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी बन गई.

 टी20 क्रिकेट की सबसे बड़ी साझेदारियां

 258 - जापान (2024)
 241 - लिटन दास-तंजीद हसन (2025)
 241 - एंड्रीज गौस-स्टीव स्मिथ (2026)
 238 - जर्मनी (2026)
 236 - हजरतुल्लाह जजई-उस्मान गनी (2019)

पहला अमेरिकी बल्लेबाज जिसने MLC में शतक लगाया

132 रन की शानदार पारी खेलने वाले एंड्रीज गौस MLC में शतक लगाने वाले पहले अमेरिकी बल्लेबाज बन गए.  इससे पहले USA के बल्लेबाज पांच बार 90 के स्कोर तक पहुंचे थे, जिनमें से दो दिन पहले उसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ गौस का 96 रन का स्कोर सबसे ज्यादा था. कुल मिलाकर, यह MLC में किसी भी बल्लेबाज का चौथा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है.

पूरन का तूफान: सिर्फ 31 गेंदों में शतक

पूरन ने अपनी सेंचुरी पूरी करने के लिए 31 गेंदें लीं. यह फ्रेंचाइजी T20 क्रिकेट में दूसरी सबसे तेज सेंचुरी है. इससे आगे सिर्फ़ क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 2013 में बेंगलुरु में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 30 गेंदों में सेंचुरी बनाई थी. MLC में इससे पहले सबसे तेज सेंचुरी फिन एलन ने पिछले साल 35 गेंदों में बनाई थी. फ्रैंचाइज़ी T20 में सबसे तेज़ शतक (गेंदों के आधार पर)

फ्रेंचाइजी टी20 में सबसे तेज शतक

  •  30 गेंद – क्रिस गेल (IPL 2013)
  •  31 गेंद – निकोलस पूरन (MLC 2026)
  •  35 गेंद – फिन एलन (MLC 2025)
  •  35 गेंद – वैभव सूर्यवंशी (IPL 2025)
  •  36 गेंद – उस्मान खान (PSL 2023)

 14 गेंदों में अर्धशतक

पूरन ने 14 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. यह MLC में सबसे तेज अर्धशतक है. उन्होंने वेस्ट इंडीज के ही रोवमैन पॉवेल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने उसी दिन LAKR के लिए सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के खिलाफ़ 15 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।

कीरोन पोलार्ड ने पूरे किए 1000 छक्के

करियर के इस ऐतिहासिक मैच में कीरोन पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट में 1001वां छक्का लगाया. वह टी20 इतिहास में 1000 छक्कों का आंकड़ा छूने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने. उनसे पहले यह उपलब्धि केवल क्रिस गेल (1056 छक्के) के नाम थी।

मैच से जुड़े की-प्वाइंट यहां पढ़ें

  •  वॉशिंगटन फ्रीडम ने टी20 इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज (267) किया.
  •  मैच में रिकॉर्ड 51 छक्के लगे, पहली बार 50+ सिक्स का आंकड़ा पार हुआ.
  •  दोनों टीमों ने मिलाकर 536 रन बनाए, टी20 इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा मैच एग्रीगेट.
  •  एक ही मैच में पहली बार तीन बल्लेबाजों ने शतक जड़े.
  •  एंड्रीज गौस और स्टीव स्मिथ ने 241 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की.
  •  गौस MLC में शतक लगाने वाले पहले अमेरिकी बल्लेबाज बने.
  •  निकोलस पूरन ने 31 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रचा.
  •  पूरन का 14 गेंदों का अर्धशतक MLC का नया रिकॉर्ड बना.
  •  MI न्यूयॉर्क ने एक पारी में 29 छक्के लगाकर MLC रिकॉर्ड बनाया.
  •  कीरोन पोलार्ड टी20 में 1000 छक्के पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने.

ये भी पढ़ें-  रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के धुरंधर का तोड़ा रिकॉर्ड, ODI में अपने नाम की बड़ी उपलब्धि

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com