विज्ञापन
This Article is From Apr 19, 2013

'सर' जडेजा के कारण एक घंटे तक बंद रहा दिल्ली हवाई अड्डा : धोनी

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम और चेन्नई सुपर किंग्स के हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को लेकर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के ट्वीटों की जमात लम्बी और रोचक होती जा रही है। हाल ही में धोनी ने ट्वीट किया है कि 17 अप्रैल को दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक घंटे के लिए कोई विमान नहीं उतरा, क्योंकि 'सर' जडेजा पास के एक फार्महाउस में बैडमिंटन खेल रहे थे।

धोनी ने अपने ताजातरीन ट्वीट में लिखा है कि जडेजा 17 अप्रैल को जब दिल्ली में हवाई अड्डे के पास स्थित एक फार्महाउस में बैडमिंटन खेल रहे थे, तब शाम 7.30 बजे से लेकर 8.30 बजे तक कोई विमान नहीं उतरा।

यही नहीं, धोनी ने आगे ट्वीट किया है कि अगर रजनी सर (रजनीकांत) ने जडेजा 'सर' की गेंदबाजी का सामना किया होता तो उस मुकाबले का नाम 'क्लैश ऑफ टाइटंस' (दिग्गजों की जंग) होता।

इससे पहले भी धोनी ने जडेजा और दक्षिण के महान फिल्म अभिनेता रजनीकांत को लेकर ट्वीट किया है। जडेजा को 'सर' उपाधि धोनी ने ही दिया है। धोनी के मुताबिक सर जडेजा जब जीप चलाते हैं तो जीप आगे नहीं बढ़ती बल्कि उनके सम्मान में सड़क आगे बढ़ती है।

जडेजा को इस मजाक से कोई आपत्ति नहीं है। वह इस मस्ती में खुद भी शामिल हैं और ट्विटर पर धोनी को फॉलो करते हैं। धोनी के साथ-साथ सुरेश रैना और रविचंद्रन अश्विन द्वारा जडेजा को लेकर किए गए ट्वीट भी काफी मजेदार हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
आधी रात को जागा देश...जब टी20 विश्वकप पर भारत ने किया कब्जा; हर किसी ने मनाया जीत का जश्न
'सर' जडेजा के कारण एक घंटे तक बंद रहा दिल्ली हवाई अड्डा : धोनी
RR vs MI, IPL 2020: राजस्थान ने मुंबई को 8 विकेट से पीटा, बेन स्टोक्स का नाबाद शतक
Next Article
RR vs MI, IPL 2020: राजस्थान ने मुंबई को 8 विकेट से पीटा, बेन स्टोक्स का नाबाद शतक
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com