Mahendra Singh Dhoni: टीम इंडिया विश्व कप 2023 में अपने विजय अभियान को बरकरार रखी हुई है. टीम इंडिया अब तक खेले गए सभी पांच मुकाबलों को जीत कर पॉइंट्स टेबल में नंबर एक पर काबिज है. टीम इंडिया के प्रदर्शन को देखते हुए क्रिकेट के दिग्गज भी इस बात पर मुहर लगा रहे हैं की साल 2023 के वर्ल्ड कप चैंपियन के तौर पर टीम इंडिया ही प्रबल दावेदार है. भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर को अपने विश्व कप के अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से मात देकर की थी. उसके बाद टीम इंडिया ने अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश और उसके बाद न्यूजीलैंड की टीम को मात देकर अपने मजबूत इरादे को विपक्षी टीमों के सामने पेश कर रही है.
टीम इंडिया अगर इस बार विश्व कप चैंपियन बनती है तो ये उनके लिए तीसरा मौका होगा, इससे पहले भारत ने साल 1983 में विश्व चैंपियन बानी थी, उसके बाद टीम इंडिया के लिए दूसरा मौका आया महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में जब टीम इंडिया ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर साल 2011 में दूसरी बार विश्व विजेता बनी थी.
Question: What do he thinks about India winning 2023 world cup? pic.twitter.com/OLpqhlKerp
— Yash Jadhav (@farzi_rtist) October 26, 2023
धोनी ने एक इवेंट के दौरान कहा
धोनी (ms dhoni) से टीम इंडिया के साल 2023 के विश्व विजेता बनने को लेकर किये गए सवाल के जवाब में कहा, "भावनाओं को समझो, ये अच्छी टीम है, टीम का बैलेंस अच्छा है सब लोग अच्छा खेल रहे हैं इससे ज्याद मैं कुछ नहीं बोलूंगा, समझदार के लिए इशारा काफी है."
टीम इंडिया के विश्व कप 2023 की विजेता बनने को लेकर कई क्रिकेट पंडितो ने अपनी राय सामने रखा है, लेकिन इस बीच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक इवेंट के दौरान टीम इंडिया के विश्व विजेता बनने को लेकर बड़ा बयान दे दिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं