- दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला दिल्ली में खेला गया
- एनगिडी ने अफ्रीका के लिए T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज का रिकॉर्ड अपने नाम किया
- एनगिडी ने रयान बर्ल को आउट कर यह रिकॉर्ड बनाया, अब उनके नाम टी20आई में कुल नब्बे विकेट हैं
Lungi Ngidi, Most wickets for SA in T20I: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 51वां मुकाबला रविवार (एक मार्च) को जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच दिल्ली में खेला गया. जहां अफ्रीकी टीम पांच विकेट से बाजी मारने में कामयाब रही. मैच के दौरान तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी (Lungi Ngidi) का प्रदर्शन सराहनीय रहा. उन्होंने एक विशेष उपलब्धि भी हासिल की. वह दक्षिण अफ्रीका की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. एनगिडी से पहले यह बड़ा रिकॉर्ड तबरेज शम्सी (Tabraiz Shamsi) के नाम दर्ज था. जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 89 विकेट चटकाए हैं. मगर आज के मुकाबले में एनगिडी ने रयान बर्ल को आउट करते हुए यह बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उनके नाम दक्षिण अफ्रीका की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब 90 विकेट हैं.
T20I क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
90 विकेट - लुंगी एनगिडी
89 विकेट - तबरेज शम्सी
82 विकेट - कगिसो रबाडा
64 विकेट - डेल स्टेन
61 विकेट - इमरान ताहिर
LUNGI NGIDI - LEADING WICKET TAKER FOR SOUTH AFRICA IN T20I HISTORY 🫡 pic.twitter.com/NNSqCHBEhS
— PANKAJ DAUNAWAT (@pankajmeen75939) March 1, 2026
लुंगी एनगिडी का T20I क्रिकेट करियर
बात करें लुंगी एनगिडी के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने 2017 से खबर लिखे जाने तक दक्षिण अफ्रीका की तरफ से कुल 63 मैच खेले हैं. इस बीच उनको 63 पारियों में 20.48 की औसत से 90 सफलता हाथ लगी है. एनगिडी के नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में तीन बार चार और एक बार पांच विकेट चटकाने का कारनामा है. 39 रन खर्च कर पांच विकेट एक मैच में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है.
यह भी पढ़ें- Ranji Trophy 2025-26 की खोज रहे ये पांच खिलाड़ी, प्रदर्शन देख दुनिया चौंकी, जल्द मिलेगा भारतीय टीम में मौका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं