- रणजी ट्रॉफी 2025-2026 का खिताब जम्मू-कश्मीर की टीम ने कर्नाटक को हराकर जीत लिया है
- अभिनव तेजराना ने 71.63 की औसत से 788 रन बनाकर टूर्नामेंट में पांचवां स्थान हासिल किया
- शिखर मोहन ने झारखंड के लिए 56 की औसत से 613 रन बनाए जिसमें दो शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं
Ranji Trophy 2025-2026: रणजी ट्रॉफी 2025-2026 का रोमांच समाप्त हो चुका है. जम्मू-कश्मीर की टीम इस बार की चैंपियन बनकर सामने आई है. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 24 फरवरी से 28 फरवरी के बीच हुबली में खेला गया. जहां जम्मू-कश्मीर की टीम कर्नाटक को मात देते हुए खिताब अपने नाम करने में कामयाब रही. प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के दौरान कई युवा सितारों ने बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन किया. जिसे देख उम्मीद जताई जा रही है कि उन्हें जल्द ही भारतीय टीम में मौका मिल सकता है. जिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हर किसी को प्रभावित किया है, उनके नाम कुछ इस प्रकार हैं-
अभिनव तेजराना
रणजी ट्रॉफी 2025-2026 में जरूर गोवा की टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. मगर अभिनव तेजराना ने अपने शानदार प्रदर्शन से हर किसी का दिल जीता है. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपनी टीम के लिए 71.63 के औसत से 788 रन बनाए और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें खिलाड़ी रहे.
शिखर मोहन
झारखंड के बल्लेबाज शिखर मोहन ने भी बीते टूर्नामेंट में अपनी उम्दा बल्लेबाजी से हर किसी का दिल जीता. टीम के लिए उन्होंने 56 की औसत से 613 रन बनाए. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से दो शतक और तीन अर्धशतक देखने को मिले.
निखिल कश्यप
हरियाणा की तरफ से शिरकत करते हुए निखिल कश्यप ने अपनी ऑफ-स्पिन गेंदबाजी से इस बार बल्लेबाजों को मैदान में खूब नचाया. 25 वर्षीय खिलाड़ी ने टूर्नामेंट में कुल छह मुकाबलों में हिस्सा लिया. इस बीच वह 15.69 की शानदार औसत से 26 विकेट चटकाने में कामयाब रहे. जिनमें दो बार चार और एक बार पांच विकेट शामिल हैं.
शिखर शेट्टी
लिस्ट में चौथे स्थान पर कर्नाटक के फिरकी गेंदबाज शिखर शेट्टी का नाम आता है. 20 वर्षीय युवा स्टार ने राज्य की तरफ से पहली बार किसी टूर्नामेंट में हिस्सा लिया. इस बीच वह आठ मैचों में 22 विकेट झटकने में कामयाब रहे. इसके अलावा वह बल्लेबाजी के दौरान 133 रन भी बनाने में कामयाब रहे.
अनिल परिदा
कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे जिन्हें टूर्नामेंट के आखिर में मौका मिला. मगर वह इस मौके को भी भुनाने में कामयाब रहे. इन्हीं खिलाड़ियों में ओडिशा के 25 वर्षीय खिलाड़ी अनिल परिदा का भी नाम शामिल है. परिदा को टूर्नामेंट के आखिरी दौर में मौका मिला. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने लगभग 79 की औसत से असाधारण 315 रन बनाए. जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल है.
यह भी पढ़ें- IND vs WI: किन धुरंधरों को मिलेगा मौका, पिच क्या खिलाएगी गुल, रोमांच फीका करेगी बारिश? सभी सवालों का जानें जवाब