विज्ञापन

LSG vs RR: 'मैं अपना अहंकार होटल में छोड़ कर निकलता हूं', जानें क्यों ऐसा बोले रवींद्र जडेजा

Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals: बुधवार को राजस्थान की 40 रन की जीत में रवींद्र जडेजा प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे

LSG vs RR: 'मैं अपना अहंकार होटल में छोड़ कर निकलता हूं',  जानें  क्यों  ऐसा बोले रवींद्र जडेजा
Indian Premier League 2026:
X: रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में बुधवार को लखनऊ (LSG vs RR) के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच रहे, लेकिन वह ज्यादातर मैचों में कोटे के चार ओवर पूरे नहीं कर सके. बहरहाल, जड्डू को इस बात से कोई शिकायत नहीं है. और उनका कहना है कि वह मैदान पर आने से पहले अपना अहंकार होटल के कमरे में छोड़ कर आते है.जडेजा ने बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपनी टीम को 40 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई, इससे पहले कुछ मैचों में अपने कोटे के चार ओवर पूरे न कर पाने के बारे में जडेजा ने जियोहॉटस्टार से कहा, ‘जब मैं मैदान पर आता हूं, तो मैं अपना अहंकार होटल के कमरे में ही छोड़ देता हूं. मैं केवल इस बारे में सोचता हूं कि टीम मुझसे जिस तरह की भी अपेक्षा करेगी, मैं उसे पूरी करने की कोशिश करूंगा.'

जड्डू का ऑलराउंड प्रदर्शन

उन्होंने कहा, ‘अगर इस मैच में बल्लेबाजी की बात करें, तो मैं पारी के आखिर तक खेलना चाहता था क्योंकि अगर मैं 17वें या 18वें ओवर में गलत शॉट खेलकर आउट हो जाता, तो हम 159 रन तक नहीं पहुंच पाते और शायद 20-25 रन कम बना पाते.' जडेजा ने 29 गेंद पर 43 रन बनाए और फिर चार ओवरों में 29 रन देकर एक विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई.

ऑलराउंड प्रदर्शन से प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीतने वाले जडेजा ने कहा ‘एलएसजी के लिए छोटा लक्ष्य हासिल करना शायद आसान होता. टी20 क्रिकेट में हर पिच, हर परिस्थिति और हर मैच की स्थिति अलग होती है, इसलिए आपको उसके अनुसार खेलना होता है,' एकाना स्टेडियम की पिच पर धीमी गेंदबाजी करने के बारे में जडेजा ने कहा, ‘जब मैं दिग्वेश राठी के सामने बल्लेबाजी कर रहा था तो उनकी कुछ गेंदें रुक कर विकेट पर आ रही थी. इसलिए मैंने सोचा कि अगर मैं इस पिच पर धीमी गेंदबाजी करूं तो शायद मुझे भी कुछ मदद मिल सके'

यह भी पढ़ें- W,W,W: जोफ्रा आर्चर ने बदल दिया राजस्थान रॉयल्स का इतिहास, सबसे बड़ा रिकॉर्ड कर लिया अपने नाम

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com