Lucknow Super Giants vs Punjab Kings: सब कुछ सही जा रहा था, लेकिन जीत के ट्रैक पर दौड़ते हुए पता नहीं कौन सा 'गीयर' गलत गिर गया कि पंजाब एक के बाद एक लगातार छह मैच हार गया. और अब हालात ऐसे हैं कि एक समय प्वाइंट्स टेबल में टॉप सवार और प्ले-ऑफ में जाती दिख रही पंजाब के लिए इस दौरे के लिए क्वलाीफाई करने के लाले पड़ गए हैं. कुल मिलाकर पंजाब किंग्स का पेंच फंस गया और आज लखनऊ (LSG vs PBKS) के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले में उसका गणित कुछ ऐसा हो गया है कि अब किंग्स का भला सिर्फ और सिर्फ जीत से ही नहीं होगा. चलिए पंजाब किंग्स के फैंस जान लें कि उनकी टीम को प्ले-ऑफ का टिकट हासिल करने के लिए क्या-क्या करना होगा.
1. अपना आखिरी मैच हर हाल में जीतना जरूरी
पंजाब किंग्स के लिए पहली और बड़ी शर्त तो यही है कि आज वह हर हाल में लखनऊ को मात दे क्योंकि अगर पहली ही शर्त पूरी नहीं हुई, सबकुछ इसी स्तर पर खत्म हो जाएगा. जीत के बाद पंजाब के कुल 15 अंक हो जाएंगे, लेकिन जीत के बाद भी किंग्स को दो और अहम बातों की जरूरत पड़ेगी और तभी उसका प्ले-ऑफ का टिकट सुनिश्चित हो पाएगा.
2. राजस्थान रॉयल्स की हार की दुआ करनी होगी
पंजाब के 15 अंक होने के बाद भी उनका क्वालीफाई करना पूरी तरह उनके हाथ में नहीं है. फिलहाल राजस्थान रॉयल्स फिलहाल 14 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है. ऐसे में पंजाब को किंग्स को दुआ भी करनी होगी कि कि मुंबई इंडियंसअपने आखिरी मैच में राजस्थान रॉयल्स को हरा दे. लेकिन अगर राजस्थान जीत जाती है, तो वह 16 अंकों के साथ सीधे क्वालीफाई कर जाएगी और पंजाब बाहर हो जाएगी.
3. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से नेट रन रेट (NRR) का मुकाबला
अगर पंजाब अपना मैच जीत जाती है और राजस्थान अपना मैच हार जाती है, तो इसके बावजूद भी ऐसी स्थिति में केकेआर भी रेस में आ सकती हैय यदि KKR भी अपना आखिरी मैच दिल्ली कैपिटल्स से जीत जाती है, तो केकेआर के भी 15 अंक हो जाएंगे. ऐसे में पंजाब किंग्स को अपना नेट रन रेट का भी ध्यान रखना होगा कि अगर शुरुआती दो शर्तें पूरी होने के बाद भी नेट रन-रेट को लेकर केकेआर से टकराना पड़े, तो वह बेहतर स्थिति में हो. और इसके लिए आज जरूरी है कि पंजाब लखनऊ को हराए ही नहीं, बल्कि रनों या विकेटों के लिहाज से कहीं बेहतर अंतर से हराए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं