\चेन्नई सुपरकिंग्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबला बुधवार को यहां बारिश की भेंट चढ़ गया. लखनऊ सुपर जॉयंट्स की पारी में आखिरी ओवर के दौरान बारिश के कारण मैच रोकना पड़ा और इसके बाद भी रुक-रुक कर बारिश होती रही, जिससे मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका. इस मैच से दोनों टीमों ने एक-एक अंक साझा किया. दूसरी पारी में पांच ओवर का मैच शुरू होने का कटऑफ समय शाम सात बजकर 28 मिनट था लेकिन बारिश और मैदान गीला होने के कारण इसके आधा पहले ही अंपायरों ने मैच रद्द करने का फैसला किया.
लखनऊ सुपर जायंट्स vs चेन्नई सुपर किंग्स स्कोरबोर्ड
इससे पहले बारिश के कारण टॉस आधे की देरी से हुआ था जबकि पारी की शुरुआत में 15 मिनट का विलंब हुआ था. बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच पर हालांकि आयुष बडोनी ने 59 रन की नाबाद पारी खेल कर लखनऊ की लाज बचायी। उनकी पारी से टीम ने बारिश के कारण खेल रोके जाने तक सात विकेट पर 125 रन बनाए. जिस पिच पर दूसरे बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे वहां बडोनी ने 33 गेंद की पारी में दो चौके और चार छक्के लगाए. उन्होंने निकोलस पूरन के साथ छठे विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी कर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया. पूरन 31 गेंद की पारी में सिर्फ 20 रन ही बना सके. टीम ने 15 से 19वें ओवर तक 63 रन जोड़े.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
चेन्नई के लिए मोईन अली, महीश तीक्षणा और मथीश पथिराना ने दो-दो विकेट लिए. मोइन से चार ओवर में सिर्फ 13 रन दिए, जबकि तीक्षणा ने इतने ही ओवर में 37 रन खर्च किए. पथिराना ने 3.2 ओवर में 22 रन दिए. रवींद्र जडेजा ने तीन ओवर में 11 रन देकर एक विकेट लिया. नियमित कप्तान लोकेश राहुल की गैरमौजूदगी में लखनऊ सुपरजाइंट्स के बल्लेबाज शुरू से दबाव में दिखे.
टीम ने पावर प्ले में सिर्फ तीन चौके लगाए और तीन विकेट गंवा दिए. चौथे ओवर में मोईन अली मौजूदा सत्र में काइल मायर्स (14) को दूसरी बार अपनी फिरकी में फंसाया तो वहीं छठे ओवर में महेश तीक्षणा ने लगातार गेंदों पर मनन वोहरा (10) और कप्तान कृणाल पंड्या (शून्य) को चलता किया. मारकस स्टोइनिस (छह) ने क्रीज पर आते ही चौका लगाया जिससे पावरप्ले में टीम का स्कोर तीन विकेट पर 31 रन था. रवींद्र जडेजा ने अगले ओवर में स्टोइनिस को बोल्ड कर चेन्नई को बड़ी सफलता दिलायी.
चेन्नई के स्पिनरों ने इसके बाद भी शिकंजा कसे रखा और रन गति तेज करने की कोशिश में करण शर्मा (नौ रन) मोईन की गेंद पर उन्हीं को कैच दे बैठे. आयुष बडोनी 15वें ओवर में तीक्षणा के खिलाफ मैच का पहला छक्का लगाया. टीम के लिए यह 49 गेंदों के बाद पहली बाउंड्री थी. उन्होंने 17वें ओवर में भी इस गेंदबाज का स्वागत छक्के से करने के बाद चौका लगाया. अगली गेंद पर एक रन लेकर उन्होंने निकोलस पूरन के साथ 45 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की.
लखनऊ ने अगले ओवर में रनों का शतक पूरा किया लेकिन महीश पथिराना की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में पूरन (20 रन) मोईन को कैच देकर पवेलियन लौटे. बडोनी ने 19वें ओवर में दीपक के खिलाफ छक्का लगाकर 30 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद पर एक और छक्का जड़ स्कोर को 125 रन तक पहुंचा दिया. आखिरी ओवर में पथिराना ने कृष्णप्पा गौतम (एक रन) को आउट कर दूसरी सफलता हासिल की. इसके बाद बारिश के कारण खिलाड़ियों को मैदान से बाहर निकलना पड़ा. मैच में खेलीं दोनों टीमों की प्लेइंग XI
लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन):
काइल मेयर्स, मनन वोहरा, करण शर्मा, आयुष बडोनी, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन (डब्ल्यू), क्रुणाल पांड्या (सी), कृष्णप्पा गौतम, नवीन-उल-हक, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन):
रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (w/c), दीपक चाहर, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, महेश थीक्षणा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं