Ind vs SA: ओवर बाई ओवर, मैच का आंखों देखा हाल

Ind vs SA: ओवर बाई ओवर, मैच का आंखों देखा हाल

कटक:

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी सीरीज का दूसरा टी20 क्रिकेट मैच कटक के बाराबाती स्टेडियम में खेला गया। दोनों टीमों मे बीच पहला टी20 धर्मशाला में खेला गया था, जहां दक्षिण अफ्रीका ने धोनी के धुरंधरों को 7 विकेट से धूल चटा दी थी।

यहां पढ़ें कटक टी20 का पल-पल का हाल...

  • दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।
  • श्रीनाथ अरविंद की जगह हरभजन सिंह को टीम में शामिल किया गया।
  • दक्षिण अफ्रीका ने भी एक बदलाव किया है, मार्चेट डी लांज की जगह एल्बी मॉर्केल को टीम में मिली जगह।
  • पहले ओवर में भारत ने कुल 6 रन बनाए। रोहित शर्मा ने एक चौका जड़कर 5 रन बनाए, एक रन एक्स्ट्रा।
  • दूसरे ओवर की 5वीं गेंद पर शिखर धवन ने चौका जड़कर खाता खोला। दो ओवर में भारत का स्कोर 12 रन।
  • तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर 16 रन।
  • चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए शिखर धवन।
  • चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर रोहित शर्मा और पांचवीं गेंद पर शिखर धवन ने जड़ा चौका, भारत का स्कोर 30/1 रन।
  • शिखर धवन के आउट होने के बाद विराट कोहली क्रीज पर आए।
  • विराट कोहली रन आउट होकर पवेलियन लौटे, उन्होंने एक रन का योगदान दिया।
  • धवन और कोहली आउट, पांच ओवर के बाद भारत का स्कोर 32/2
  • 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 35/2, रोहित शर्मा और सुरेश रैना क्रीज पर।
  • सात ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 41/2
  • रोहित शर्मा 22 रन बनाकर आउट हुए, भारत का स्कोर 43/3
  • आठ ओवर के बाद भारत का स्कोर 44/3
  • 9वें ओवर की तीसरी गेंद पर अंबाती रायडू बिना खाता खोले ही क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौटे, भारत का स्कोर 45/4
  • 9 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 48/4
  • 10वें ओवर में सुरेश रैना ने दो चौके जड़कर टीम का स्कोर रेट बढ़ाने की कोशिश की। स्कोर 58/4
  • 11वें ओवर की दूसरी ही गेंद को रैना ने बाउंड्री रेखा के पार पहुंचा दिया। इमरान ताहिर के इस ओवर में कुल 7 रन बने, भारत का स्कोर 65/2
  • भारत को लगा पांचवां झटका, कप्तान एमएस धोनी विकेटकीपर के हाथों लपके गए, स्कोर 67/5
  • एल्बी मोर्केल ने 12वां ओवर फेंका। इस ओवर में केवल दो रन बने और टीम इंडिया ने कप्तान धोनी का विकेट गंवा दिया।
  • सुरेश रैना भी पवेलियन लौटे, उन्होंने 22 रन बनाए
  • भारत को लगा सातवां झटका, हरभजन सिंह शून्य पर आउट
  • 13वां ओवर लेकर एक बार फिर इमरान ताहिर आए और इस ओवर में उन्होंने भारतीय बल्लेबाजी पर कहर ढा दिया। इमरान ने पहले रैना और फिर अगली ही गेंद पर हरभजन सिंह को पवेलियन का रास्ता दिखाया। ओवर की अंतिम गेंद पर अश्विन ने चौका जड़ा।
  • 14वें ओवर मोर्केल ने सिर्फ 2 रन दिए।
  • एक बार फिर इमरान ताहिर 15वां ओवर लेकर आए। इस ओवर में 6 रन बने। भारत का स्कोर 81/7
  • अक्षर पटेल 9 रन बनाकर आउट, भारत को लगा 8वां झटका
  • टीम इंडिया को लगा 9वां झटका, भुवनेश्वर कुमार भी शून्य पर आउट
  • 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 85/9
  • 17वें ओवर में बने 6 रन। दो फ्री हिट का भी फायदा नहीं उठा पाए मोहित शर्मा। भारत का स्कोर 91/9
  • 17.2 ओवर में टीम इंडिया 92 पर ढेर, बड़े-बड़े धुरंधर नहीं दिखा पाए बल्ले से जौहर।
दक्षिण अफ्रीका की पारी
  • लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरे दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज।
  • पहले ही ओवर में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डिविलियर्स ने 2 चौके जड़े। स्कोर 9/0 रन
  • दक्षिण अफ्रीका को लगा पहला झटका, खतरनाक हाशिम अमला 2 रन बनाकर आउट
  • धोनी ने दूसरा ही ओवर स्पिनर आर अश्विन को थमाया। इस ओवर में 4 रन बने। स्कोर 13/1
  • धोनी ने दोनों छोर से स्पिन अटैक लगाया। हरभजन ने इस ओवर में 4 रन दिए। स्कोर 17/1
  • चौथे ओवर में आर अश्विन ने सिर्फ एक रन दिया। स्कोर 18/1
  • टीम इंडिया की तरफ से 5वां ओवर हरभजन सिंह ने डाला। इस ओवर में 7 रन बने। स्कोर 25/1
  • दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका, कप्तान डु प्लेसी 16 रन बनाकर आउट
  • टीम इंडिया का छठा ओवर अश्विन ने डाला, इस ओवर में कप्तान डु प्लेसी ने एक चौका और छक्का जड़ा। लेकिन ओवर की 5वीं केंद पर आउट भी हो गए। स्कोर 38/2
  • टीम इंडिया का 7वां ओर हरभजन सिंह ने किया। इस ओवर में उन्होंने 5 रन दिए। स्कोर 43/2
  • दक्षिण अफ्रीका को लगा तीसरा झटका, अश्विन ने डिविलियर्स को बनाया अपना तीसरा शिकार
  • 8वें ओवर में अश्विन ने 6 रन देकर एक विकेट हासिल किया। इस ओवर में डुमिनी ने उन पर एक चौका जड़ा। स्कोर 49/3
  • 9वें ओवर में हरभजन सिंह ने 4 रन दिए। स्कोर 53/3
  • 10 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 57/3, भारत का स्कोर 58/4 था
  • 11वें ओवर में बने 6 रन। डुमिनी 16 और बेहरदीन 6 रन बनाकर क्रीज पर डटे। स्कोर 64/3
  • टीम इंडिया हार के बेहद करीब, दर्शकों ने मैदान पर फेंकी प्लास्टिक की बोतलें।
  • बाराबाती स्टेडियम में दर्शकों ने मैदान पर फेंकी पानी की बोतलें, खेल रोका गया। खिलाड़ी मैदान पर बैठे
  • अगर कटक टी20 मैच दोबारा शुरू नहीं हो पाया तो दक्षिण अफ्रीका की जीता हुआ घोषित किया जाएगा
  • दर्शकों के बवाल के बाद दोबारा शुरू हुआ कटक टी20 मैच
  • 12वें ओवर में बने 2 रन। स्कोर 66/3
  • 13वें ओवर में बने 4 रन। स्कोर 70/3
  • बाराबाती स्टेडियम में दर्शकों के बवाल के कारण एक बार रुका टी20 मैच
  • कटक में दर्शकों के बवाल के बाद फिर शुरू हुआ मैच
  • दक्षिण अफ्रीका का चौथा विकेट गिरा, फरहान बेहरदीन 11 रन बनाकर आउट
  • 16 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 83/4
  • दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराया, सीरीज पर 2-0 से कब्जा

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com