IND vs ENG 1st Test Day 4: पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने भारत को 28 रनों से हराकर 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. भारत को इंग्लैंड ने जीत के लिए 231 रनों का टारगेट दिया था. लेकिन भारतीय टीम दूसरी पारी में इंग्लैंड के स्पिनरों के सामने घुटने टेक दिया और पूरी टीम 202 रनों पर आउट हो गई. इंग्लैंड की ओर से दूसरी पारी में टॉम हार्टले ने गजब की गेंदबाजी की और 7 विकेट लेने में सफल रहे. बता दें कि भारत ने पहली पारी में इंग्लैंड पर 190 रन की बढ़त हासिल की थी. लेकिन इसके बाद भी भारतीय टीम जीत हासिल करने में नाकाम रही. भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन कप्तान रोहित ने बनाए. रोहित ने दूसरी पारी में 39 रन की पारी खेली. बता दें कि इंग्लैंड की दूसरी पारी में ओली पोप ने 196 रन बनाकर मैच को पासा ही पलट कर दिया . पोप ने भारतीय स्पिनरों का जमकर सामना किया. यही कारण था कि इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 420 रन बनाए थे और भारत को 231 रनों का टारगेट दिया था.
Bazball .., the fearless approach of England made it possible … England beat a strong India side by 28 runs after conceding a 190-run lead … only fourth victory by a touring side in 47 Tests.. this series will be really fascinating … India badly missed Kohli #INDvENG
— Shahid Hashmi (@hashmi_shahid) January 28, 2024
वहीं, टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. इंग्लैंड ने पहली पारी में 246 का स्कोर बनाने में सफलता हासिल की थी. जिसके बाद भारत ने 436 रन बना लिए थे. भारत की ओर से तीन बल्लेबाजों ने 80 से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया था. ऐसी उम्मीद थी कि दूसरी पारी में भी भारतीय बल्लेबाज अच्छी बल्लेबाजी करेंगे लेकिन टॉम हार्टले और जो रूट ने शानदार गेंदबाजी कर इंग्लैंड के लिए जीत की नींव रखी. (SCORECARD)
GET IN! 🦁 🏴 This team ❤️
— England Cricket (@englandcricket) January 28, 2024
One of our greatest ever wins 🙌
From a 190-run deficit, to victory!
Match Centre: https://t.co/s4XwqqpNlL pic.twitter.com/45dw0Qiori