काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन वन का 57वां मुकाबला आठ सितंबर से 10 सितंबर के बीच यॉर्कशायर और एसेक्स के बीच लीड्स में खेला गया. जहां यॉर्कशायर की तरफ से शिरकत करते हुए भारतीय गेंदबाज कुलदीप यादव जबरदस्त लय में नजर आए. टीम के लिए पहली पारी में उन्होंने कुल चार सफलता प्राप्त की. वहीं दूसरी पारी आई तो उन्होंने छह विकेट चटकाते हुए विपक्षी टीम को हार के अंधेरे में धकेल दिया. मैच के दौरान उन्होंने कुल 10 सफलता प्राप्त की. जिसके बाद से उनकी चारों तरफ सराहना हो रही है. इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने भी उनकी जमकर सराहना की है और उन्हें बधाई दी है.
केविन पीटरसन ने कुलदीप यादव को दी बधाई
एसेक्स के खिलाफ कुलदीप यादव के दमदार गेंदबाजी की सराहना करते हुए केविन पीटरसन ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा है, 'मुझे अपने दोस्त कुलदीप पर बहुत गर्व है. उसने यॉर्कशायर के लिए अपना पहला 10 विकेट हासिल किया है. तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं, भाई!'
भारतीय में नियमित रूप से जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं कुलदीप
कुलदीप यादव मौजूदा समय में नियमित रूप से भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. 31 वर्षीय 'चाइनामैन' स्पिनर को भारतीय स्क्वाड में शामिल तो किया जा रहा है. मगर उन्हें मैदान में उतरने का अवसर बहुत कम मिल रहा है. यहीं मुख्य वजह है कि अपनी गेंदबाजी में और धार लाने के लिए वह काउंटी क्रिकेट में लगातार शिरकत कर रहे हैं. जहां अबतक उनका प्रदर्शन भी सराहनीय रहा है.
कुलदीप यादव का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर
बात करें कुलदीप यादव के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने खबर लिखे जाने तक कुल 19 टेस्ट, 121 वनडे और 54 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. जहां उनको टेस्ट की 36 पारियों में 23.36 की औसत से 80, वनडे की 118 पारियों में 27.04 की औसत से 194 और टी20 की 52 पारियों में 13.74 की औसत से 95 सफलता हाथ लगी है.
यह भी पढ़ें- 'मैं उसे बंबू दे रहा था', लड़ाई हो या मैदान, पीछे नहीं हटता था ये खिलाड़ी, रोहित को याद आई 'जट्ट' की यारी, VIDEO
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं