विज्ञापन

हीरो बनने की सोच रहा...इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के आगाज से पहले भारत के 3 खिलाड़ियों पर भड़के पूर्व भारतीय कप्तान

Kris Srikkanth slams Tilak Varma Shivam Dube and Axar Patel: इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले पूर्व दिग्गज ने भारत के तीन खिलाड़ियों को जमकर फटकार लगाई है

हीरो बनने की सोच रहा...इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के आगाज से पहले भारत के 3 खिलाड़ियों पर भड़के पूर्व भारतीय कप्तान
IND vs ENG, 1st T20I: पूर्व दिग्गज का माथा ठनका

K Srikkanth on Tilak verma: आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में 1 रन से मिली हार पर भारत के पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ने तिलक वर्मा को दोषी ठहराया है.कृष्णमाचारी श्रीकांत ने माना है कि तिलक ने जिस तरह से बल्लेबाजी की उसे देखकर लग रहा था कि वह सिर्फ अपने लिए बल्लेबाजी कर रहे हैं. अपने यू-ट्यूब चैनल पर बात करते हुए कृष्णमाचारी श्रीकांत ने कहा, "तिलक वर्मा बस एक-दो रन लेकर अपने लिए खेल रहे थे. उन्होंने मैच को आखिर तक ले जाकर हीरो बनने की कोशिश की. उन्होंने सोचा कि आखिर में मैच जिताकर अपनी जर्सी उतारकर जश्न मनाएंगे. ऐसे टारगेट को एक ओवर बाकी रहते ही हासिल कर लेना चाहिए, न कि आखिर तक ले जाना चाहिए."

बता दें कि आयरलैंड के खिलाफ दूसरे मैच में तिलक ने 46 गेंदों पर 55 रन बनाए. हालांकि वे आउट होने वाले सातवें बल्लेबाज थे और काफी देर तक क्रीज पर टिके रहे, लेकिन वे जरूरी रन-रेट के हिसाब से तेजी से रन नहीं बना पाए.

इसके अलावा के श्रीकांत ने शिवम दुबे और अक्षर पटेल को भी निशाने पर लिया, पूर्व कप्तान ने कहा, "आप उस तरह से नहीं खेल सकते जैसे भारत ने बीच के ओवरों में खेला, खासकर तिलक वर्मा, शिवम दुबे और अक्षर पटेल ने, उन सभी का स्ट्राइक रेट खराब था. आपको बीच के ओवरों में थोड़ा संभलकर खेलना होगा और फिर अटैक करना शुरू करना होगा. वरना, अगर आप बीच के ओवरों में फेल हो गए, तो आप मैच हार जाएंगे."

बता दें कि तिलक, अक्षर और दुबे के आउट होने के बाद, बॉलिंग ऑलराउंडर हर्षित राणा ने 10 गेंदों में 21 रन की छोटी लेकिन असरदार पारी खेलकर भारत को जीत के करीब पहुंचाया. हालांकि, आखिरी 2 गेंदों पर 7 रनों की ज़रूरत थी, तभी हर्षित छक्का मारने की कोशिश में आउट हो गए और फिर आखिर में भारत को 1 रन से हार का सामना करना पड़ा. 

ये भी पढ़ें- ओलंपिक में होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत? ऐसा है पूरा समीकरण

ये भी पढ़ें- इंग्लैंड दौरा करेगा तय रोहित शर्मा 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? सुनील गावस्कर का बड़ा बयान

ये भी पढ़ें- IND vs ENG T20I: वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में होगा या नहीं? ऐसा बन रहा समीकरण

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kris Srikkanth, Namboori Thakur Tilak Varma, Shivam Dube, Axar Rajeshbhai Patel, England Vs India 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com