विज्ञापन

SRH के खिलाफ मिली जीत के बाद प्लेऑफ में पहुंचने के लिए KKR को क्या करना होगा? जानें सारे समीकरण

KKR IPL 2026 Playoff Scenarios: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली जीत के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है? तो सवाल का जवाब है हां. टीम को टूर्नामेंट में अभी कुल पांच मुकाबले खेलने बाकी हैं. यहां से अगर वह सभी मुकाबले जीतने में कामयाब होती है तो वह 17 अंकों के साथ आसानी से प्लेऑफ लिए क्वालीफाई कर सकती है.

SRH के खिलाफ मिली जीत के बाद प्लेऑफ में पहुंचने के लिए KKR को क्या करना होगा? जानें सारे समीकरण
Kolkata Knight Riders

KKR IPL 2026 Playoff Scenarios: आईपीएल 2026 का एक बेहद ही रोमांचक मुकाबला रविवार (तीन मई) को सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हैदराबाद में खेला गया. जहां केकेआर की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए सात विकेट से जीत हासिल करने में कामयाब रही. विपक्षी टीम के खिलाफ मिली इस जीत के साथ ही केकेआर की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें भी जगी हैं. टूर्नामेंट से खबर लिखे जाने तक केकेआर ने कुल नौ मैच खेले हैं. इस बीच टीम को तीन मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि पांच मुकाबलों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है. इसके अलावा उसका एक मुकाबला ड्रॉ रहा है. मौजूदा समय में टीम सात अंकों (-0.539) के साथ अंकतालिका में आठवें पायदान पर काबिज है. 

यहां से प्लेऑफ के लिए कैसे क्वालीफाई कर सकती है केकेआर? 

अब सवाल उठता है कि क्या यहां से कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है? तो जवाब है हां. टीम को टूर्नामेंट में अभी कुल पांच मुकाबले खेलने बाकी हैं. यहां से अगर वह सभी मुकाबले जीतने में कामयाब होती है तो वह 17 अंकों के साथ आसानी से प्लेऑफ लिए क्वालीफाई कर जाएगी. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: @CricCrazyJohns/X

अगर शिकस्त मिली तो क्या होगा? 

सवाल उठता है कि शेष बचे मुकाबलों में शिकस्त मिलता है तो केकेआर का क्या होगा? तो उसका जवाब भी हम लेकर आए हैं. टीम को पांच मुकाबलों में से अगर एक में हार मिलती है तो अंत में टीम के खाते में कुल 15 अंक होंगे. इस स्थिति में उसे दूसरे टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर होना होगा. क्योंकि अन्य टीमें लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं. 

टीम को अगर दो मुकाबलों में शिकस्त मिलता है तो वह टूर्नामेंट से करीब करीब बाहर हो जाएगी. क्योंकि लीग चरण के समापन के बाद उसके खाते में केवल 13 अंक ही होंगे. इसके बाद अगर उसे दो से ज्यादा मुकाबलों में हार मिलती है तो वह प्लेऑफ के लिए बिल्कुल क्वालीफाई नहीं कर पाएगी. 

यह भी पढ़ें- KKR vs SRH: हेड की फिफ्टी पर रघुवंशी की पारी पड़ी भारी, KKR ने SRH को 7 विकेट से हराया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com