Sunrisers Hyderabad vs Kolkata Knight Riders LIVE Score, IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 45वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 7 विकेट से हराया. केकेआर 9 में से 3 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में 8वें पायदान पर है, जबकि 10 में से 4 मैच गंवाकर एसआरएच तीसरे स्थान पर मौजूद है. राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद 19 ओवरों में महज 165 रन पर सिमट गई. इस टीम को अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों ने 22 गेंदों में 44 रन की साझेदारी की. अभिषेक 10 गेंदों में 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे. (Scorecard)
यहां से ट्रेविस हेड ने ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 32 गेंदों में 61 रन जुटाते हुए टीम को शतक के पार पहुंचाया. ट्रेविस हेड ने 28 गेंदों में 3 छक्कों और 9 चौकों के साथ 61 रन की पारी खेली, जबकि ईशान किशन ने 29 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 42 रन बनाए.
विपक्षी खेमे से वरुण चक्रवर्ती ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए. सुनील नरेन और कार्तिक त्यागी ने 2-2 विकेट निकाले. वैभव अरोड़ा, कैमरून ग्रीन और अनुकूल रॉयल को 1-1 विकेट हाथ लगा.
इसके जवाब में केकेआर ने 18.2 ओवरों में जीत दर्ज कर ली. इस टीम को कप्तान अजिंक्य रहाणे और फिन एलन की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों ने 4 ओवरों में 49 रन जुटाए. एलन 13 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 29 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद रहाणे ने अंगकृष रघुवंशी के साथ दूसरे विकेट के लिए 66 गेंदों में 84 रन जुटाते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया.
रहाणे ने 36 गेंदों में 1 छक्के और 4 चौकों के साथ 43 रन की पारी खेली, जबकि रघुवंशी 47 गेंदों में 2 छक्कों और 5 चौकों के साथ 59 रन बनाकर पवेलियन लौटे. यहां से रिंकू सिंह (नाबाद 22) ने कैमरून ग्रीन (नाबाद 3) के साथ टीम को जीत दिलाई. विपक्षी खेमे से पैट कमिंस, शिवांग कुमार और साकिब हुसैन ने 1-1 विकेट हासिल किया.
आज के मुकाबले के लिए इस प्रकार थी दोनों टीमें
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, कैमरन ग्रीन, रोवमन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती और वैभव अरोड़ा.
इम्पैक्ट सब के विकल्प: फिन एलन, रमनदीप सिंह, तेजस्वी, नवदीप सैनी और टिम साइफर्ट.
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), हाइनरिक क्लासन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, आर स्मरण, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, इशान मलिंगा और शिवांग कुमार.
इम्पैक्ट सब के विकल्प: हर्ष दुबे, प्रफुल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, साकिब हुसैन और जीशान अंसारी.
यह भी पढ़ें- IPL 2026 Points Table: मुंबई इंडियंस का बंध गया बोरिया बिस्तर? जानें कौन सी 4 टीमें प्लेऑफ की रेस में सबसे आगे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं