विज्ञापन

भारत से विराट, पाकिस्तान से बाबर, इंग्लैंड से रूट, जेम्स एंडरसन ने हर देश से चुना अपना एक फेवरेट क्रिकेटर

जेम्स एंडरसन ने दुनिया के बड़ी टीमों की तरफ से शिरकत करने वाले अपने पसंदीदा क्रिकेटरों के नाम बताए हैं. जिसमें विराट कोहली के साथ-साथ बाबर आजम, जो रूट, एबी डी विलियर्स जैसे बड़े खिलाड़ियों का नाम शामिल है.

भारत से विराट, पाकिस्तान से बाबर, इंग्लैंड से रूट, जेम्स एंडरसन ने हर देश से चुना अपना एक फेवरेट क्रिकेटर
जेम्स एंडरसन
@surreycricket/X

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने बड़ी टीमों की तरफ से शिरकत करने वाले अपने पसंदीदा क्रिकेटरों के नाम बताए हैं. TNT स्पोर्ट्स के साथ हुई खास बातचीत के दौरान उन्होंने दिलचस्प सवालों का जवाब दिया है. उनके सामने सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया का नाम लिया गया. जहां उन्होंने रिकी पोंटिंग, स्टीव स्मिथ, एडम गिलक्रिस्ट जैसे दिग्गज क्रिकेटरों को नजरअंदाज करते हुए शेन वॉर्न का चुनाव किया. वॉर्न क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने दूसरे गेंदबाज हैं. 1992 से 2007 के बीच उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कुल 339 मुकाबलों में हिस्सा लिया. इस बीच वह 464 पारियों में 25.51 की औसत से 1001 विकेट चटकाने में कामयाब रहे. 

एंडरसन ने इंग्लैंड की तरफ से जो रूट, भारत की तरफ से विराट कोहली, न्यूजीलैंड की तरफ से टिम साउथी, पाकिस्तान की तरफ से बाबर आजम, दक्षिण अफ्रीका की तरफ से एबी डी विलियर्स और श्रीलंका की तरफ से सनथ जयसूर्या को अपना पसंदीदा क्रिकेटर बताया है. 

इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं एंडरसन

एंडरसन ने जुलाई 2024 में वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए ऐतिहासिक टेस्ट मुकाबले के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था. मौजूदा समय में वह इंग्लैंड की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले पहले गेंदबाज हैं. 

एंडरसन इंग्लैंड की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में कुल 188 मैच खेलने में कामयाब रहे. जहां उन्हें 350 पारियों में 26.45 की औसत से 704 सफलता हाथ लगी. 

एंडरसन के नाम टेस्ट क्रिकेट में तीन बार 10, 32 बार पांच और 32 बार चार विकेट चटकाने का कारनामा दर्ज है. 42 रन खर्च कर सात विकेट उनका एक मैच की एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है. 

यह भी पढ़ें- सैंडपेपर विवाद: पैट कमिंस का फूटा गुस्सा, 8 साल चुप क्यों रहे? अब किताब बेचने के लिए याद आया
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
England, James Michael Anderson, Virat Kohli, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com