Mitchell Starc Vs SRH: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का यही सबसे बड़ा गुण है. लीग मैचों में संघर्ष करते रहते हैं या नाकाम रहते हैं, लेकिन जब सबसे बड़ा मौका, मंच आता है, तो ऐसा वार करते हैं कि तमाम लोग अभिभूत होकर रह जाते हैं. किसी ने भी नहीं सोचा था कि लेफ्टी पेसर मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc ) क्वालीफायर1 (Qualifier1) में हैदराबाद पर इतना प्रचंड प्रहार करेंगे कि वह एकदम हिलकर रह जाएगा. लेकिन सभी ने देखा कि जैसे एक के बाद एक विकेट इस लेफ्टी पेसर ने चटकाए, उससे केकेआर (KKR vs SRH) शुरुआती ओवरों में ही एकदम से ड्राइिंग सीट पर था. बहरहाल, ज्यादा दिन पहले की बात नहीं है, जब न स्टार्क की गेंद स्विंग हो रही थी, न ही उन्हें टप्पा मिल रहा था. हर कोई उन्हें कोस रहा था, लेकिन हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने चार ओवरों में 34 रन देकर तीन विकेट लेकर बिल्कुल सही समय पर लय हासिल कर ली.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शुरुआती मैचों में थे इतने बुरे हाल
एक तरफ केकेआर धमाल मचा रहा था, तो आईपील के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी (24.75 करोड़ रुपये) पाने वाले स्टार्क की गाड़ी पूरी तरह से पटरी से उतरी हुई थी. यह आप इससे समझें कि शुरुआती मैचों में स्टार्क का इकॉनमी रन-रेट (प्रति ओवर में रन) 11.78 था, तो इन आठ मैचों में उनके खाते में 7 ही विकेट आए थे. इन 8 मैचों के बाद उनके प्रति विकेट की कीमत करीब 3.73 करोड़ रुपये बैठ रही थी. मतलब केकेआर को उनका एक विकेट इतने में पड़ रहा था. आलोचक उनके सिर पर सवार थे. बातें ऐसी हो रही थीं कि स्टार्क को जरुरत से ज्यादा पैसा दिया गया, लेकिन दबाव में यह पेसर टूटा नहीं, फोकस डिगा नहीं
...और एकदम से बढ़ गई प्रति विकेट की कीमत
फिर कहानी तीन मई को वानखेड़े में मुंबई के खिलाफ खेले गए गए नौवें मैच से बदली. तारीफ करनी होगी केकेआर प्रबंधन की भी, जिसने स्टार्क में भरोसा बनाए रखा. इस मैच में उन्होंने चार विकेट लिए, लेकिन अगले दो मैचों में स्टार्क के हिस्से मे सिर्फ एक ही विकेट आया. एक मैच रद्द कर दिया, लेकिन फिर 13वें मैच में क्वालीफायर1 में स्टार्क ने हैदराबाद पर हल्ला बोलते हुए शुरुआती तीन ओवरों में इतने ही विकेट चटकाकर अपने विकेटों की संख्या 15 कर ली. और इसी के साथ ही उनके प्रति विकेट की कीमत 1.65 हो गई है. मतलब केकेआर को आधे सफर तक उनका जो एक विकेट 3.75 करोड़ का पड़ रहा था, वह प्लेऑफ तक आते-आते उसकी कीमत 1.65 हो गई. केकेआर का घाटा कम हो गया.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं