- लखनऊ सुपर जॉयंट्स प्ले-ऑफ राउंड में पहुंची
- लखनऊ की 1 रन से रोमांचक जीत
- बेकार गया रिंकू का नाबाद अर्द्धशतक
IPL 2023, KKR vs LSG: इंडियन प्रीमियर लीग में शनिवार को डबल हेडर (दिन में दो मैच) के तहत ईडेन गार्डंस में खेले गए दिन के दूसरे रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जॉयंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 1 रन से हराकर प्ले-ऑफ राउंड के लिए क्वालीफायी कर लिया. जीत के साथ ही प्ले-ऑफ दौर में पहुंचने वाली लखलऊ, गुजरात और चेन्नई के बाद तीसरी टीम बन गयी. जीत के लिए 177 रनों का पीछा करते हुए केकेआर के ओपनरों जेसन रॉय (45) और वेंकटेश अय्यर (24) ने पहले विकेट के लिए अच्छे 61 रन जोड़े, लेकिन कप्तान नितीश राणा (9) और रहमनुल्लाह गुरबाज (10) सस्ते में लौट गए, लेकिन यहां से इस सीजन की सनसनी बन चुके रिंकू शर्मा (नाबाद 67 रन, 33 गेंद, 6 चौके, 4 छक्कों) ने जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले ली. लेकिन जब आखिरी 6 गेंदों पर केकेआर को जीत के लिए 21 रन की दरकार थी, तो आखिरी गेंद पर छक्का लगाने के बावजूद रिंकू इस बार केकेआर को जीत नहीं दिला सके. और उनकी टीम को 1 रन से हार झेलनी पड़ी. केकेआर कोटे के 20 ओवरों में 8 विकेट पर 176 रन ही बना सकी. और एक रन से जीत दर्ज करने के बाद गुजरात प्ले-ऑफ राउंड में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गयी.
लखनऊ सुपर जायंट्स VS कोलकाता नाइट राइडर्स
पहली पाली में लखनऊ के बल्लेबाजों ने कोलकाता के सामने जीत के लिए 177 रनों का टारगेट रखा. केकेआर से पहले बैटिंग मिलने के बाद लखनऊ की शुरुआत खराब रही, जब करन शर्मा (3) सस्ते में ही पवेलियन लौट गए. क्विंटन डिकॉक (28) और प्रेरक मांकड़ (26) ने कुछ उपयोगी योगदान दिया, तो स्टोइनिस (0) और कप्तान क्रुणाल पांड्या (9) के सस्ते में निपटने से लखनऊ को जोर के झटके लगे. और इससे उसका स्कोर 5 विकेट पर 73 रन हो गया. लेकिन यहां से निकलोस पूरन (58) उसके नायक बने, तो भूमिका आयुष बडोनी (25) ने भी अच्छी निभायी. इसका असर यह रहा कि लखनऊ कोटे के 20 ओवरों में 8 विकेट पर 176 का आंकड़ा छूने में कामयाब रहे. मैच में खेलने वाली दोनों टीमों की प्लेइंग XI इस प्रकार रहीं:
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लखनऊ सुपर जायंट्स:
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), करण शर्मा, प्रेरक मांकड़, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, क्रुणाल पांड्या (कप्तान), आयुष बडोनी, कृष्णप्पा गौतम, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, मोहसिन खान
कोलकाता नाइट राइडर्स:
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), जेसन रॉय, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा (कप्तान), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, शार्दुल ठाकुर, सुनील नारायण, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं