विज्ञापन

KKR vs LSG: अजिंक्य रहाणे ने बताया LSG के खिलाफ जीत का असल हीरो कौन? उसने तो कमाल कर दिया

KKR Captain Ajinkya Rahane Statement After Win Against LSG: एलएसजी के खिलाफ जीत के बाद अजिंक्य रहाणे ने कहा जीत से बहुत खुश हूं. खासकर जिस तरह से हमने 16 ओवरों के बाद बल्लेबाजी की. रिंकू की पारी ने सब कुछ बदल दिया.

KKR vs LSG: अजिंक्य रहाणे ने बताया LSG के खिलाफ जीत का असल हीरो कौन? उसने तो कमाल कर दिया
Ajinkya Rahane

KKR Captain Ajinkya Rahane Statement After Win Against LSG: आईपीएल के 19वें सीजन का एक बेहद ही रोमांचक मुकाबला बीते रविवार (26 अप्रैल) को कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (KKR vs LSG) के बीच लखनऊ में खेला गया. जहां रोमांच के पराकाष्ठा तक पहुंचे रोमांच में केकेआर की टीम 'सुपर ओवर' में बाजी मारने में कामयाब रही. सांस रोक देने वाले मुकाबले में मिली जीत के बाद अजिंक्य रहाणे से जब पुछा गया कि उनके दिल की धड़कनें अब कैसी हैं? तो उन्होंने कहा, 'शांत है. जीत से बहुत खुश हूं. खासकर जिस तरह से हमने 16 ओवरों के बाद बल्लेबाजी की. रिंकू की पारी ने सब कुछ बदल दिया. मेरा मतलब है शुरू में गेम को डीप ले जाते हुए हम काफी कुछ सोच रहे थे. क्या हो रहा है, लेकिन मुझे लगता है, श्रेय रिंकू सिंह को जाता है. कमाल की पारी खेली, आखिरी ओवर में रन बनाकर और मोमेंटम हमारी तरफ लाना शानदार था.'

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खूब चला रिंकू का बल्ला 

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेली गई रिंकू सिंह की पारी की जीतनी सराहना की जाए, उतनी कम है. लखनऊ में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए मजबूर हुई केकेआर की शुरूआत कुछ खास नहीं हुई थी. टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए. मगर छठवें क्रम पर बल्लेबाजी के लिए उतरे रिंकू सिंह का प्रदर्शन सराहनीय रहा. टीम के लिए उन्होंने 51 गेंदों में 162.74 की स्ट्राइक रेट से 83 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से क्रिकेट प्रेमियों को सात चौके और पांच खूबसूरत छक्के देखने को मिले. 

फील्डिंग में भी छाए रहे रिंकू 

बल्लेबाजी ही नहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ फील्डिंग के दौरान भी रिंकू सिंह का जलवा रहा. टीम के लिए उन्होंने कुल पांच कैच पकड़े. 'सुपर ओवर' में पॉवेल के साथ पकड़ा गया कैच मैच का टर्निंग प्वाइंट रहा. जिसके बदौलत टीम को एक आसान सा लक्ष्य मिला. जिसे टीम ने आसानी से हासिल कर लिया. 

रिंकू के चौके से केकेआर को 'सुपर ओवर' में मिली जीत 

'सुपर ओवर' में पहले बल्लेबाजी करते हुए एलएसजी की टीम 0.3 ओवरों में अपने दोनों विकेट खोते हुए एक रन बनाने में कामयाब हुई थी. जिसे केकेआर की टीम ने पहली ही गेंद पर चौका लगाते हुए आसानी से हासिल कर लिया. विजयी चौका रिंकू के ही बल्ले से निकला. 

यह भी पढ़ें- रिंकू सिंह को मिला नया नाम, क्या उन्हें आया पसंद? एक झटके में दे दिया जवाब

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com