MI vs SRH: आईपीएल 2021 (IPL 2021) के 9वें मैच में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज पोलार्ड (Kieron Pollard) ने आईपीएल 2021 का सबसे लंबा छक्का जमाया. मुंबई की पारी के 17वें ओवर की पहली ही गेंद पर जो अफगान स्पिनर मुजीब उर रहमान (Mujeeb Ur Rahman) ने की थी, उसपर पोलार्ड ने यह कारनामा कर दिखाया. पोलार्ड के द्वारा मारा गया छक्का इतना लंबा था कि गेंद स्टेडियम के छत से बाहर निकल गई. केरोन पोलार्ड का यह छक्का 105 मीटर लंबा था. मुजीब की पहली ही गेंद को पोलार्ड भांप गए थे और गगुनचुंबी छक्का जमा दिया. दरअसल मजीब ने शॉर्ट गेंद फेंकी जिसका फायदा दिग्गज विस्फोटक बल्लेबाज पोलार्ड ने उठाया और आसमानी छक्का लगाकर इस आईपीएल का सबसे लंबा छक्का जड़ दिया.
-
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर
पोलार्ड के छक्के को देखकर डग आउट में बैठे मुंबई के खिलाड़ी दंग रह गए, खासकर पीयूष चावला का रिएक्शन देखने लायक था. चावला वेस्टइंडीज दिग्गज बल्लेबाज के इस छक्के को देखकर हैरत में बातें करते दिख रहे थे. बता दें कि पोलार्ड से पहले मैक्सवेल के नाम इस आईपीएल का सबसे लंबा छक्का जड़ने का कारनामा दर्ज थे. गेंदबाज मुजीब का चेहरे का रंग इस छक्के को देखकर उड़ गया था.
KIERON POLLARD with the 105M six. That deserved more than 6 runs tbh#MIvsSRH pic.twitter.com/KjUNvihxyI
— AK #MI (@rantworld101) April 17, 2021
मैक्सवेल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में 100 मीटर लंबा छक्का जमाया था. इसके अलावा सूर्य कुमार यादव ने केकेआऱ के खिलाफ 99 मीटर छक्का जमाने का कमाल कर दिखाया है. वहीं. मनीष पांडे ने आरसीबी के खिलाफ इस सीजन में 96 मीटर छक्का जमाया है.
केरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने आईपीएल में 200 छक्के भी पूरे करने में सफल हो गए हैं. पोलार्ड ने अबतक 201 आईपीएल छक्के जमा दिए हैं. पोलार्ड ने 201 छक्के जमाकर विराट कोहली की बराबरी कर ली है. कोहली ने भी अबतक आईपीएल में 201 छक्के जमाए हैं. इसके अलावा पोलार्ड मुंबई इंडियंस की ओर से आईपीएल में 200 छक्का लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बने हैं.
हैदराबाद के खिलाफ पोलार्ड ने 22 गेंद पर 35 रन की नाबाद पारी खेली जिसमें 1 चौके औऱ 3 छक्के शामिल रहे. मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 150 रन बनाए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं