PBKS vs MI: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के 'बिग मैन' कायरन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने इतिहास रच दिया है. पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में पोलार्ड ने जैसे ही केएल राहुल (KL Rahul) और क्रिस गेल (Chris Gayle) को आउट किया वैसे ही टी-20 क्रिकेट (T20 Cricket) में 300 विकेट पूरे कर लिए. ऐसा करते हुए पोलार्ड ने टी-20 क्रिकेट में एक महारिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. पोलार्ड टी-20 क्रिकेट के इतिहास में इकलौते ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिनके नाम दस हजार से ज्यादा रन और 300 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज हो. पोलार्ड ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई की बल्लेबाजी आने से पहले तक अपने टी-20 करियर में कुल 11202 रन बनाए हैं और अबतक 300 विकेट हासिल करने में कामयाबी हासिल कर ली है.
बता दें कि टी-20 क्रिकेट में अबतक कुल 5 खिलाड़ियों ने 10 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं और साथ ही बात करें 300 विकेट की तो, अबतक कुल 11 खिलाड़ियों ने 300 या उससे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं. लेकिन टी-20 क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी एक ही खिलाड़ी ने 300 विकेट और 10 हजार से ज्यादा रन अपने नाम करने का कमाल किया है. पोलार्ड ने ऐसा कर टी-20 में यकीनन एक नया इतिहास रच दिया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें
10 अक्टूबर तक हो सकता है विश्व कप टीम में बदलाव, फैंस हुए इस भारतीय खिलाड़ी को लेकर बहुत ही चिंतित
इस वजह से कुलदीप यादव हुए लगभग पूरे घरेलू सत्र से बाहर
CSK टीम की ओर से खेल रहे इस खिलाड़ी ने लिया अचानक से संन्यास का फैसला, नहीं खेलेगा टेस्ट क्रिकेट
इन दो खिलाड़ियों को टी20 विश्व कप टीम में होना चाहिए था, पूर्व चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद ने कहा
पोलार्ड टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं. इस मामले में पहले नंबर पर क्रिस गेल हैं. गेल ने टी-20 में कुल 14275 रन बनाए हैं. टी-20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड डीजे ब्रावो के नाम है. ब्रावो ने अबतक कुल 546 विकेट लिए हैं. वहीं ब्रावो के नाम टी-20 में 6597 रन बनाने का रिकॉर्ड है.
पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. मुंबई ने अपनी प्लेइंग इलेवन से ईशान किशन को बाहर रखा है. किशन की जगह सौरव तिवारी को मौका दिया गया.
VIDEO: ICC T20 World Cup : महेंद्र सिंह धोनी होंगे टीम इंडिया के मेंटॉर, BCCI ने किया ऐलान .
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं