JP Duminy Divorce After 14 Years Relationship With Wife: शिखर धवन और हार्दिक पंड्या के बाद एक और क्रिकेटर के तलाक की खबर सामने आ रही है. यह दिग्गज क्रिकेटर और कोई नहीं बल्कि दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर जीन पॉल डुमनी हैं. 40 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर और उनकी पत्नी सू ने सोमवार (17 फरवरी 2025) को एक बयान जारी करते हुए अपने अलग होने की घोषणा की है.
आईपीएल में मुंबई इंडियंस, सनराईजर्स हैदराबाद और दिल्ली डेयरडेविल्स (मौजूदा समय में दिल्ली कैपिटल्स) के जलवा बिखर चुके जेपी डुमनी ने इंस्टाग्राम पर अपना विचार साझा करते हुए लिखा है, 'काफी सोच-विचार करने के बाद हमने अलग होने का फैसला लिया है.'
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
डुमनी ने अपनी भावना जाहिर करते हुए आगे लिखा है, 'हम अपने शादीशुदा जीवन में कई यादगार पल साथ बिताने के लिए खुद को भाग्यशाली मानते हैं. हमें साथ रहते हुए दो प्यारी बेटियों का आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ.'
डुमनी ने कहा, 'हम बदलाव के दौर से गुजर रहे हैं. हमारी राहें भले ही अलग हो रहीं हैं, लेकिन हम दोस्त बने रहेंगे और हमारा यह फैसला आपसी सहमति से लिया गया है.'
अफ्रीकी क्रिकेटर ने आखिर में लिखा है, 'आप सभी को सपोर्ट और समझदारी के लिए धन्यवाद. ढेर सारा प्यार-जेपी और सू.' आपको बता दें कि डुमनी और सू साल 2011 में शादी के बंधन में बंधे थे.
सू ने 'यू' मैगजीन के साथ हुई बातचीत के दौरान कहा था, 'हमारी शादी हमारी पहली प्राथमिकता है. कोई भी समस्या आती है तो हम जल्दी ही सुलझा लेते हैं.'
इससे पहले साल 2023 में उन्होंने कहा था, 'मैं जो कुछ भी करती हूं. वो जेपी की मदद के लिए होता है. जब मैं उन्हें सफल होते हुए और खुश होते हुए देखती हूं तो मुझे बहुत खुशी और संतोष प्राप्त होता है.'
(अरिंदम के इनपुट के साथ)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं