विज्ञापन

W,W,W,W,W,W: बांग्लादेश पर कहर बनकर टूटे हेजलवुड, 300 क्लब में धमाकेदार एंट्री

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच डार्विन में खेले जा रहे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 300 विकेट पूरे कर लिए हैं.

W,W,W,W,W,W: बांग्लादेश पर कहर बनकर टूटे हेजलवुड, 300 क्लब में धमाकेदार एंट्री
Josh Hazlewood
IANS

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच डार्विन में खेले जा रहे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने एक खास उपलब्धि अपने नाम की है. हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 300 विकेट पूरे कर लिए हैं.  हेजलवुड ने बांग्लादेश की पहली पारी में 28 ओवर में 89 रन देकर 6 विकेट लिए. इस दौरान 5वां विकेट लेते ही उन्होंने 300 टेस्ट विकेट पूरे कर लिए.

टेस्ट क्रिकेट में यह 14वां मौका था, जब हेजलवुड ने एक पारी में 5 या उससे अधिक विकेट लिए. हेजलवुड के अब 77 मैचों की 144 पारियों में 301 विकेट हो गए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 61 रन देकर 6 विकेट है. 

300 टेस्ट विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के नौवें गेंदबाज

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हेजलवुड 300 टेस्ट विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के नौवें गेंदबाज बन गए हैं. उनसे पहले शेन वॉर्न (708), नाथन लियोन (568), ग्लेन मैक्ग्रा (563), मिचेल स्टार्क (435), डेनिस लिली (355), पैट कमिंस (316), मिचेल जॉनसन (313), और ब्रेट ली (310) यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं. फिलहाल, हेजलवुड के साथ मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस ही सक्रिय हैं. तीनों डार्विन टेस्ट और ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम का अहम हिस्सा हैं. 

टेस्ट मैच की बात करें, तो इसमें ऑस्ट्रेलिया की स्थिति बहुत कमजोर नजर आ रही है. ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में 198 रन पर सिमट गई थी. स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा 71 रन बनाए थे. बांग्लादेश के लिए हसन महमूद ने सर्वाधिक 6 विकेट लिए. गेंदबाजी की तरह बांग्लादेश ने बल्लेबाजी में भी दबदबा दिखाया और पहली पारी में 426 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया पर 228 रन की अहम बढ़त ली, जो निर्णायक साबित हो सकती है.

बांग्लादेश के लिए तंजिद हसन ने 101, कप्तान नजमुल हसन शांतो ने 84, और मेहदी हसन मिराज ने 65 रन की पारी खेली. हसन का यह पहला शतक था और किसी भी बांग्लादेशी बल्लेबाज द्वारा ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट में खेली गई सबसे बड़ी पारी थी. 

दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया का संघर्ष जारी

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में भी संघर्ष जारी है, लेकिन कैमरून ग्रीन और एलेक्स कैरी ने टीम को संभालने की कोशिश की. तीसरे दिन स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया ने 53 ओवर में 4 विकेट पर 161 रन बनाए हैं और वह अब भी बांग्लादेश की पहली पारी के स्कोर से 67 रन पीछे है. कैमरून ग्रीन 86 गेंदों पर 43 रन और एलेक्स कैरी 50 गेंदों पर 19 रन बनाकर नाबाद लौटे. इससे पहले बांग्लादेश ने पहली पारी में 426 रन बनाकर 228 रन की बड़ी बढ़त हासिल की थी.

ये भी पढ़ें-  IND VS SL: बीच मैच में श्रीलंकाई खिलाड़ी को छोड़ना पड़ा मैदान, राहुल के शॉट से बढ़ी टेंशन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Australia, Josh Reginald Hazlewood, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com