इंग्लैंड के कप्तान जो रूट हर बीतते दिन के साथ टेस्ट क्रिकेट में नई ऊचाइयों को छूते जा रहे हैं. टेस्ट इतिहास में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ लॉर्ड्स में हो रहे सीरीज के दूसरे मुकाबले के दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. दूसरे दिन बल्लेबाजी करते हुए रूट 24 रन बनाकर आउट हुए. पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद अली ने उन्हें अपना शिकार बनाया. भले ही रूट बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन उन्होंने रिकी पोटिंग का एक मेगा रिकॉर्ड जरूर तोड़ दिया. जो रूट अब टेस्ट क्रिकेट में घरेलू सरजमीं पर सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.
जो रूट ने 89 मैचों की 156 पारियों में 53.85 की औसत के साथ 7594 रन बनाए हैं. जबकि रिकी पोटिंग ने अपने घरेलू मैदान यानी ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर 92 मैचों की 154 पारियों में 7578 रन बनाए थे. इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर सचिन तेंदुलकर हैं, जिनके नाम भारत में 94 मैचों की 153 पारियों में 7216 रन हैं.
घरेलू सरजमीं पर सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज
- जो रूट- 7994
- रिकी पोंटिंग- 7578
- सचिन तेंगुलकर- 7216
- महेला जयवर्धने- 7167
- जैक कैलिस- 7035
रूट टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बैट्समैन की लिस्ट में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ने से सिर्फ़ 1713 रन दूर हैं. सचिन 15921 रन के साथ लिस्ट में टॉप पर हैं, जबकि रूट के नाम अभी 168 मैचों में 14208 रन हैं.
बारिश की भेंट चढ़ा तीसरा दिन
टेस्ट मैच के तीसरे दिन का पहला सेशन बारिश की भेंट चढ़ा और एक भी गेंद का खेल नहीं हो सका. सरे दिन का खेल शुरू होने के पहले से ही जारी तेज बारिश की रफ्तार बिल्कुल भी कम नहीं हुई और खिलाड़ियों को पहले सेशन में मैदान पर उतरने का मौका नहीं मिला.झमाझम होती बारिश का अंपायर्स ने काफी देर तक रुकने का इंतजार किया, लेकिन लगातार होती बारिश की वजह से जल्दी लंच ब्रेक लेने का फैसला किया गया.
इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 3 विकेट खोकर 81 रन स्कोरोबोर्ड पर लगा लिए हैं और मेजबान टीम काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है.एमिलियो गे 30 और हैरी ब्रूक 7 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.इंग्लैंड की कुल बढ़त 261 रनों की हो चुकी है.हालांकि, दूसरी पारी में टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और बेन डकेट सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए. जॉर्डन कॉक्स भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह 11 रन बनाकर खुर्रम शहजाद का शिकार बने। जो रूट ने शुरुआत अच्छी की, लेकिन वह 24 रन बनाने के बाद मोहम्मद अली की गेंद पर विकेटों के सामने पाए गए.
इससे पहले, पाकिस्तान की पूरी टीम पहली पारी में सिर्फ 110 रन बनाकर ऑलआउट हुई. टीम की ओर से अजान अवैस ने सर्वाधिक 46 रन बनाए.पाकिस्तान के 9 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक पार नहीं कर सके. अवैस के अलावा, सिर्फ सऊद शकील ही दोहरे अंक में पहुंच सके. इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजी में ओली रॉबिन्सन ने सिर्फ 11 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जबकि जोफ्रा आर्चर ने 26 रन देकर 3 विकेट झटके. वहीं, जोश टंग ने 2 विकेट अपनी झोली में डाले. पहली पारी में इंग्लैंड की पूरी टीम 290 रन बनाकर ऑलआउट हुई थी.
यह भी पढ़ें: भारत को पहला विश्व कप जिताने वाले कप्तान को किस बात का अफसोस? खेल दिवस पर कपिल देव का खुलासा
यह भी पढ़ें: सचिन-लारा जैसा टैलेंट, फिर भी हैरी ब्रूक से निराश हैं इंग्लैंड के दिग्गज, सरेआम खोलकर रख दी पोल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं