विज्ञापन

भारत को पहला विश्व कप जिताने वाले कप्तान को किस बात का अफसोस? खेल दिवस पर कपिल देव का खुलासा

कपिल ने खेल दिवस पर खुलासा किया है कि उन्हें इस बात का अफसोस है कि उन्होंने गोल्फ खेलना पहले क्यों शुरू नहीं किया.

भारत को पहला विश्व कप जिताने वाले कप्तान को किस बात का अफसोस? खेल दिवस पर कपिल देव का खुलासा
Kapil Dev regret Not Playing Golf Earlier

भारत के पूर्व कप्तान और पीजीटीआई (प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया) प्रेसिडेंट कपिल देव का कहना है कि क्रिकेट के अलावा बाकी खेलों को भी सपोर्ट करने की जरूरत है, क्योंकि अन्य गेम्स के प्लेयर्स भी काफी मेहनत करते हैं. बता दें, महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती है. उनकी जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के तौर पर मनाया जाता है. ध्यानचंद के शानदार गोल करने की क्षमता की बदौलत भारत ने आजादी से पहले के दौर में लगातार तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक जीते थे.

एक सितंबर से शुरू हो रहे तेलंगाना गोलकोंडा मास्टर्स टूर्नामेंट के इवेंट में बात करते हुए कपिल देव ने कहा,"मैंने क्रिकेट खेला और मुझे यह खेल बहुत पसंद था. इसमें कोई शक नहीं है कि क्रिकेट ने मुझे इस दुनिया में सब कुछ दिया है. हालांकि, मुझे लगता है कि हमें दूसरे खेलों को भी सपोर्ट और बढ़ावा देना चाहिए, क्योंकि इन खेलों के खिलाड़ी भी बहुत मेहनत करते हैं.

कपिल देव ने आगे कहा,"मैं दूसरे खेलों की तुलना क्रिकेट से नहीं करना चाहता, लेकिन जब आप देखते हैं कि क्रिकेट को कितनी लोकप्रियता और ध्यान मिलता है, तो मुझे लगता है कि दूसरे खेलों को भी उस स्तर तक पहुंचाने की जरूरत है. ऐसा तभी हो सकता है जब मीडिया दूसरे खेलों पर भी अधिक ध्यान देना शुरू करे."

भारत को पहला विश्व कप जिताने वाले कप्तान ने कहा कि उनको अब अफसोस होता है कि उन्होंने गोल्फ खेलना जल्दी क्यों शुरू नहीं किया. कपिल देव ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी कोई ना कोई खेल जरूर खेलें. 

गोल्फ खेल के फायदे गिनाते हुए कपिल ने कहा,"मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि ऐसा नहीं है कि मैंने गोल्फ खेलने से मना किया था. अगर मैं क्रिकेट खेलते समय गोल्फ भी खेलता, तो शायद 2,000 रन और बना पाता. मैं यही कह रहा हूं. हर किसी को दूसरे खेल भी आजमाने चाहिए. इससे आपका ध्यान बेहतर होता है और एक अलग तरह का स्वभाव बनता है."

कपिल देव ने आगे कहा,"मुझे अफसोस है कि जब मैं क्रिकेट खेलता था, तब मैंने गोल्फ नहीं खेला. मैं सभी क्रिकेटरों से कहता हूं कि वे हफ्ते में कम से कम एक बार गोल्फ ज़रूर खेलें. इससे आपका स्वभाव बदलता है, जिसकी आपको जरूरत होती है."

कपिल देव ने हैदराबाद को खेलों का शहर बताते हुए कहा,"हैदराबाद एक खूबसूरत और खेलों को पसंद करने वाला शहर है, जहां कई स्पोर्ट्स पर्सनैलिटीज आती रहती हैं. हम सभी हैदराबाद को यहां के क्रिकेटर्स की वजह से जानते हैं, लेकिन अब यहां गोल्फर्स, बैडमिंटन प्लेयर्स और टेनिस प्लेयर्स भी देखने को मिल रहे हैं. इस टूर्नामेंट के लिए यहां आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है. मुझे उम्मीद है कि सबसे अच्छा खिलाड़ी जीतेगा."

यह भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप से पहले संजू हुए थे ड्रॉप: अब सूर्यकुमार यादव ने किया खुलासा, बताया क्या हुई थी बातचीत

यह भी पढ़ें: 'दूसरे दर्जे की काउंटी टीम' माइकल वॉन ने की पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लायक नहीं?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramlal Nikhanj Kapil Dev, Cricket, India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com