विज्ञापन
21 days ago

Breaking News & LIVE Updates: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर प्रशासन का बुलडोजर चला है. हाई कमीशन के सामने संरचनाओं के एक हिस्से को मिशन की स्वीकृत सीमा से परे पाए जाने के बाद ध्वस्त कर दिया गया. हटाई गई संरचनाओं में परिसर के बाहर लेन के किनारे खड़े बैरिकेड्स शामिल हैं. जेसीबी की मदद से बाहरी हिस्से की सफेद मेटल फेंसिंग और कुछ रूफिंग भी हटा दी गई.

केन्या में बुधवार को हुए एक हेलिकॉप्टर क्रैश में पांच अमेरिकी नागरिकों समेत कुल सात लोगों मौत हो गई. यह एक टूरिस्ट हेलिकॉप्टर था. हादसे के बाद कई एजेंसिओं ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. 

बुधवार को राजधानी में हुई पार्टी की वर्किंग कमिटी की बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे ने सीनियर कांग्रेस नेताओं के सामने अपनी नाराज़गी जाहिर की. NDTV को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष ने CWC की बैठक में मौजूद नेताओं से 'शुद्धिकरण' मुद्दे पर कहा कि नेताओं उनका खुलकर समर्थन नहीं किया.

दिल्ली एनसीआर में एक हफ्ते तक सूखे के बाद बारिश लौट आई है. अगले चार दिनों तक दिल्ली के साथ नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम के इलाकों में बारिश होती रहेगी. दिल्ली में कंझावला, पीतमपुरा, मुंडाका, पश्चिम विहार, पंजाबी बाग, राजौरी गार्डन, जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, पालम, आईजीआई एयरपोर्ट में बारिश देखने को मिली.

देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए इस LIVE पेज पर बने रहें.
 

Rajiv Gandhi Anniversary: राजीव गांधी की याद में राहुल ने सोनिया के लिए लिखा इमोशनल नोट

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "मम्मा, मैंने आपको और पापा को आखिरी बार 35 साल से भी ज्यादा समय पहले एक साथ देखा था. जिस दिन पापा चले गए, उसके बाद से मैंने देखा है कि आपने जिंदगी की हर मुश्किल का सामना कितनी हिम्मत और गरिमा के साथ किया. सिर्फ प्रियंका और मैं ही सच में जानते हैं कि आपने क्या-क्या सहा है और पापा के जाने के बाद आपकी जिंदगी कितनी मुश्किल थी."

"मुझे खुशी और गर्व है कि आपकी कहानी - "Belonging: A Journey of Love" - ​​आखिरकार वे लाखों लोग पढ़ेंगे जो आपसे प्यार करते हैं. मैं जानता हूं कि आप जैसी निजी ज़िंदगी पसंद करने वाली इंसान के लिए अपनी खूबसूरत कहानी दुनिया को बताना कितना मुश्किल रहा होगा."

राहुल ने आगे लिखा कि आज, उनके (राजीव गांधी) जन्मदिन पर, मैं पापा को मुस्कुराते हुए और अपनी खूबसूरत सोनिया को गर्व से देखते हुए महसूस कर सकता हूं.

LIVE: हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ SC कोर्ट पहुंचे तरुण तेजपाल

रेप केस में दोषी पाए गए और 10 साल जेल की सजा पाने वाले पत्रकार तरुण तेजपाल ने बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. अधिकारियों के मुताबिक, तेजपाल ने 10 साल की जेल की सजा को भी चुनौती दी है.

इस हफ्ते की शुरुआत में, गोवा सरकार ने तेजपाल के लिए बढ़ी हुई सजा की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था और दलील दी थी कि इस मामले में आजीवन कारावास की सजा का प्रावधान है.

LIVE: लखनऊ में हुए छात्र प्रदर्शनों पर CM योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आए दिन शिक्षण संस्थानों की अव्यवस्थाओं को लेकर छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के प्रति कड़ा रुख अपनाया है. मुख्यमंत्री ने जहां भी कमियां सामने आ रही हैं, वहां के संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही, मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाकर शिक्षण संस्थानों की निगरानी का जिम्मा सौंपा गया है.

सीएम योगी ने लखनऊ, आजमगढ़, महोबा, हमीरपुर और उन्नाव जैसे जिलों में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन को गंभीरता से लिया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Live News, Breaking News, Live Updates, Live News Delhi, Pakistan High Commission
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com