Joe Root vs Don Bradman: मुल्तान टेस्ट मैच (PAK vs ENG 1st Test) में इंग्लैंड ने कमाल किया और पाकिस्तान को एक पारी और 47 रन से हराने में सफलता हासिल की है. इंग्लैंड की टीम तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है. बता दें कि इंग्लैंड की टीम विश्व क्रिकेट की पहली ऐसी टीम बन गई है जिसने विरोधी टीम के 500 रन बनाने के बाद भी एक पारी और रनों से जीत हासिल की है. टेस्ट के 147 साल के इतिहास में इंग्लैंड की टीम ऐसा करने वाली पहली टीम बनी है. इस टेस्ट मैच में हैरी ब्रूक और जो रूट (Joe Root record in Test) ने इतिहास रचा. जो रूट ने 262 रनों की पारी खेली तो वहीं ब्रूक ने कमाल करते हुए 317 रन बनाए. ब्रूक ने 310 गेंद पर तिहरा शतक जमाया. ब्रूक टेस्ट में सबसे तेज तिहरा शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. वहीं, 305 गेंदों में जो रूट ने अपने करियर का छठा दोहरा शतक जड़ा.
रूट ने अपनी बल्लेबाजी से कई सारे रिकॉर्ड बनाए लेकिन एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसने विश्व क्रिकेट को चौंका दिया है. दरअसल, एक खास रिकॉर्ड के माले में रूट ने महान सर डॉन ब्रैडमैन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
दरअसल, रूट जीते हुए मैचों में सर्वाधिक बार टेस्ट में 100 या उससे ज्यादा रनों की पारी खेलने वाले बल्लेबाज के मामले में तीसरे नंबर पर आ गए हैं. रूट जीते हुए मैचों में अब तक 24 बार 100 या उससे ज्यादा रनों की पारी खेलने में सफल हो गए हैं. ऐसा कर रूट ने ब्रैडमैन को पछाड़ दिया है. महान बैडमैन ने जीते हुए मैचों में 23 बार 100 से ज्यादा रन की पारी खेलने में सफल रहे थे. इस मामले में पहले नंबर पर रिकी पोंटिंग हैं.
पोटिंग ने 30 बार ये कारनामा अपने करियर में किया था. वहीं, स्टीव स्मिथ 25 बार यह कमाल कर चुके हैं. वहीं, यादुनिया के महान दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने अपने टेस्ट करियर में जीते हुए मैचों में 20 बार 100 या उससे ज्यादा रनों की पारी खेलने में सफल रहे थे.
जीते हुए टेस्ट मैचों में सर्वाधिक बार शतक या 100 से ज्यादा रनों की पारी खेलने वाले बल्लेबाज
30 - रिकी पोंटिंग
25 - स्टीव वॉ
24 - जो रूट*
23 - डॉन ब्रैडमैन
23 - मैथ्यू हेडन
22 - जैक्स कैलिस
21 - केन विलियमसन
21 - स्टीव स्मिथ
20 - सचिन तेंदुलकर
बता दें कि जो रूट और हैरी ब्रूक ने चौथे विकेट के लिए 454 रनों की साझेदारी की जो टेस्ट में चौथे विकेट के लिए कई गई सबसे बड़ी साझेदारी का वर्ल्ड रिकॉर्ड है. इस टेस्ट मैच में पाकिस्तान के गेंदबाज पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं. दूसरी ओर जो रूट ने साबित कर दिया है वो विश्व क्रिकेट के सबसे महान बल्लेबाज हैं. अब रूट 35 शतक टेस्ट में लगा चुके हैं. सचिन के शतकों के रिक़ॉर्ड से केवल 16 शतक पीछे हैं.
इसके अलावा यह पांचवीं बार है जब पाकिस्तान को टेस्ट में पहली पारी में 500 से ज्यादा रन बनाने के बाद हार का सामना करना पड़ा है. पाकिस्तान के साथ ऐसा टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार हुआ है.
पहली पारी में 500 से ज़्यादा रन बनाने के बाद सबसे ज़्यादा हार
5 - पाकिस्तान*
3 - ऑस्ट्रेलिया
2 - इंग्लैंड
2 - न्यूज़ीलैंड
2 - बांग्लादेश
अब सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच मुल्तान में ही 15 अक्टूबर से खेला जाएगा. सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच 24 अक्टूबर से रावलपिंडी में खेला जाएगा. इस हार के साथ ही पाकिस्तान के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के सारे रास्ते बंद हो गए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं