विज्ञापन

जो रूट नंबर-2 पर, विराट कोहली से आगे बाबर आजम! 2020 के बाद सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज

Top 10 Batsmen with Most Fifty-Plus Scores Since 2020: एक ओर जहां रूट महान सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड पर निशाना साध रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर रूट साल 2020 के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. 

जो रूट नंबर-2 पर, विराट कोहली से आगे बाबर आजम! 2020 के बाद सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज
Most 50+ Scores in International Cricket Since 2020: जानें टॉप 10 बल्लेबाज

Joe Root: इंग्लैंड के लिए जो रूट अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा रहे हैं. पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में रूट ने इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान 66 रन की पारी खेली, यह टेस्ट में उनका 68वां अर्धशतक है. ऐसा कर रूट अब टेस्ट में सबसे ज्यादा अर्धशतक जमाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सचिन के साथ नंबर वन पर आ गए हैं. एक ओर जहां रूट महान सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड पर निशाना साध रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर रूट साल 2020 के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. 

2020 के बाद से जो रूट इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार तहलका मचा रहे हैं. बता दें कि 2020 के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में रूट ने 187 पारी में कुल 66 बार 50 प्लस का स्कोर करने में सफलता हासिल की है. वहीं, पाकिस्तान के बाबर आजम ने 2020 के बाद से अबतक 239 पारी खेलकर 87 बार 50 प्लस स्कोर करने में सफल रहे हैं. बाबर 2020 के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर करने वाले बल्लेबाज हैं. 

रूट के बाद तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान हैं. रिजवान ने 215 पारी खेलकर इस दौरान कुल 65 बार 50 प्लस स्कोर करने का कमाल किया है. वहीं, भारत के विराट कोहली इस मामले में चौथे नंबर पर है. विराट कोहली ने साल 2020 के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 185 पारी खेलकर 62 बार 50 प्लस स्कोर करने में सफल रहे हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV


नंबर 5 पर पथुम निसांका हैं जिन्होंने 2020 के बाद से अबतक इंटरनेशनल क्रिकेट में 204 पारी में 58 दफा  50 प्लस स्कोर करने में सफल रहे हैं.  नंबर 6 पर कुसल मेंडिल हैं, मेडिस ने 2020 के बाद से अबतक 223 पारी में 57 बार  50 प्लस स्कोर करने का कमाल कर चुके हैं ,भारत के रोहित शर्मा इस मामले में सातवें नंबर पर है. रोहित ने 2020 के बाद से इंटरनेशनल क्रिकेट में अबतक 184 पारी में बल्लेबाजी की है और 53 बार  50 प्लस स्कोर करने में सफल रहे हैं. 

नंबर 8 पर शुभमन गिल हैं, गिल ने 2020 के बाद से अबतक इंटरनेशनल क्रिकेट में 176 पारी में 52 बार  50 प्लस स्कोर करने का कमाल कर चुके हैं. नंबर 9 पर न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल हैं जिन्होंने इस मामलें में अबतक 199 पारी में 51 बार 50 प्लस स्कोर करने का कारनामा कर चुके हैं. नंबर 10 पर इस समय बांग्लादेश के लिटन दास हैं, दास ने 229 पारी में 51 दफा 50 प्लस स्कोर बना चुके हैं. हैरी ब्रूक इस मामले में 11वें नंबर पर है. ब्रूक ने 2020 के बाद से अबतक कुल इंटरनेशनल क्रिकेट में 167 पारी खेलकर 47 बार 50 प्लस स्कोर कर पाने में कामयाबी हासिल की है. 

ये भी पढ़ें- टेस्ट में सबसे ज्यादा अर्धशतक, टॉप पर सचिन- रूट, जानिए दुनिया के टॉप-5 बल्लेबाज

ये भी पढ़ें- IND vs SL, 2nd Test: भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए श्रीलंका ने बदली टीम, बुलाए दो नए बल्लेबाज, 3 दिग्गज हुए बाहर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Joseph Edward Root, England, Australia, India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com