- दिल्ली में हुए NEET पेपर लीक विरोधी प्रदर्शन में पैलेट गन का उपयोग कर छात्र साहिल को गंभीर चोटें आईं थीं.
- राहुल गांधी ने संसद मार्ग पुलिस स्टेशन जाकर साहिल के लिए FIR दर्ज कराने की मांग की और थाने में धरना दिया.
- एम्स की रिपोर्ट के अनुसार साहिल के शरीर में 200 से अधिक पैलेट के छर्रे हैं, जिनमें से कुछ उसकी आंख में भी हैं.
NEET पेपर लीक के खिलाफ पिछले महीने दिल्ली में हुए छात्रों के आंदोलन में पैलेट गन चलाए जाने को लेकर भारी बवाल मचा है. शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पैलेट गन के शिकार हुए एक छात्र साहिल को लेकर संसद मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचे. जहां उन्होंने FIR दर्ज करने की मांग उठाई. बाद में राहुल गांधी थाने में धरने पर बैठे गए. जिसके बाद कांग्रेस के कई नेता भी वहां पहुंचे. इसी दौरान राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 20 जुलाई को कनॉट प्लेस में पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया था. उन्होंने एम्स की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि साहिल के शरीर में 200 छर्रे हैं.
साहिल की शरीर में 200 छर्रेः राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा, "एम्स की रिपोर्ट साफ कहती है कि उनके (साहिल) शरीर के अंदर 200 से ज्यादा छर्रे हैं और 3 छर्रे उनकी आँख में हैं. उनकी उस आंख की रोशनी चली गई है. उनके दिल के पास भी छर्रे हैं, जिन्हें छुआ नहीं जा सकता. दिल्ली पुलिस का कहना है कि उन्होंने पैलेट गन नहीं चलाई, तो बस एक ही सवाल है: किसी ने तो ऐसा किया ही होगा...
LIVE: Media Byte | LoP Shri @RahulGandhi | New Delhi https://t.co/tJgllQu3cL
— Congress (@INCIndia) August 21, 2026
जब तक FIR नहीं होती, हम नहीं हटेंगेः राहुल गांधी
राहुल गांधी ने आगे कहा कि अपराध तो हुआ ही है. हम मांग कर रहे हैं कि FIR दर्ज की जाए. उन्होंने हमें बताया कि उन्हें ऊपर से आदेश मिला है और वे FIR दर्ज नहीं कर सकते. जब तक FIR दर्ज नहीं हो जाती, हम यहां से नहीं हटेंगे. हम बस इस परिवार के लिए न्याय चाहते हैं. इस देश में, अमित शाह का गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस के लोग न्याय नहीं होने देंगे."
साहिल की वकील बोलीं- थाने-थाने घुमा रहे, FIR दर्ज नहीं हो रही
इसी दौरान पैलेट गन से घायल हुए छात्र साहिल लोचव की वकील ने कहा, "14 अगस्त को हम कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन गए थे. उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर से जुड़े सभी मामले पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन भेज दिए गए हैं. हम यहां आए. उन्होंने हमें बताया कि घटना कनॉट प्लेस इलाके में हुई है, इसलिए हमें वहीं जाना चाहिए. हम वापस उनके पास गए.
#WATCH दिल्ली: पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में, पैलेट गन से घायल हुए साहिल लोचव की वकील ने कहा, "14 अगस्त को हम कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन गए थे। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर से जुड़े सभी मामले पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन भेज दिए गए हैं। हम यहां आए। उन्होंने हमें बताया कि… pic.twitter.com/J50PgcH2Vq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 21, 2026
उन्होंने आगे कहा कि जैसे ही उन्होंने शिकायत पढ़ी, उन्होंने उसे हमें वापस कर दिया और हमें काफी देर तक वहीं बिठाए रखा. SHO ने मुझसे फोन पर बात की और कहा कि वे यह केस नहीं लेंगे क्योंकि उन्हें ऊपर से आदेश मिले हैं. आखिर में, हमने DCP क्राइम ब्रांच से संपर्क किया और हमें बताया गया कि शिकायतें सीधे वहां नहीं पहुंचतीं.
नेता प्रतिपक्ष के यहां आने के बाद, शिकायत पर सिर्फ़ मुहर लगाई गई लेकिन अभी भी FIR दर्ज नहीं की जा रही है. यह साफ़ तौर पर एक अपराध है. हमारे पास लेडी हार्डिंग अस्पताल की MLC कॉपी है जिसमें घाव और उनसे खून बहने का ज़िक्र है..."
यह भी पढ़ें - पैलेट गन से घायल साहिल को न्याय दिलाकर रहेंगे, जंतर-मंतर प्रदर्शन पीड़ितों पर राहुल का पोस्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं