- जितेश शर्मा को एशिया कप के 17वें सीजन के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है
- उन्होंने शुरुआती दौर में किसी कोच की मदद नहीं ली, बल्कि यूट्यूब के माध्यम से क्रिकेट की बारीकियां सीखी थीं
- रोहित शर्मा की बल्लेबाजी को जितेश शर्मा बचपन से फॉलो करते रहे और उन्हें अपना आदर्श मानते हैं
Jitesh Sharma Big Statement: जितेश शर्मा मौजूदा समय में किसी परिचय के मोहताज नहीं है. उनके बेहतरीन खेल को देखते हुए एशिया कप के 17वें सीजन के लिए उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया गया है. देश के कई युवा खिलाड़ी उन्हें अपना आइडियल मानते हैं. मगर सवाल उठता है कि वह इतने खतरनाक खिलाड़ी बन कैसे गए? क्योंकि सभी खिलाड़ियों का कोई न कोई गुरु होता है. जो शुरुआती दौर में उन्हें क्रिकेट की बारीकियां सिखाता है. मगर प्रारंभिक समय में उनका कोई गुरु था ही नहीं. यह हम नहीं जितेश शर्मा का खुद कहना है.
31 वर्षीय खिलाड़ी का कहना है, 'जब मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया, तब मेरा पहला कोच यूट्यूब था. मैं रोहित शर्मा की बल्लेबाजी को खूब देखता था. मैं बचपन से ही रोहित भाई को फॉलो करता रहा हूं.'
Jitesh Sharma said "When I started playing cricket, my first coach was youtube, I used to watch a lot of Rohit Sharma's batting. I followed Rohit bhai since my childhood days". [RCB website] pic.twitter.com/aJWspZjXFd
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 12, 2025
हाल ही में आरसीबी को बनाया है चैंपियन
आईपीएल 2025 की विजेता टीम आरसीबी रही. यहां टीम की जीत में जितेश शर्मा का प्रदर्शन सराहनीय रहा. उन्होंने अपनी टीम के लिए पिछले सीजन में केवल विकेटकीपिंग से ही नहीं, बल्ले से भी अमूल्य योगदान दिया. इसके अलावा रजत पाटीदार के चोटिल होने पर उन्होंने कप्तानी की भी जिम्मेदारी संभाली थी.
जितेश शर्मा का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर
बात करें जितेश शर्मा के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने देश के लिए खबर लिखे जाने तक नौ टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से सात पारियों में 14.28 की औसत से 100 रन निकले हैं. यहां उनका एक मैच में खेला गया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 35 रनों का है. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने 14.28 की औसत से रन बनाए हैं.
यह भी पढ़ें- 60 साल की उम्र, फिर भी सरदार जी का जोश नहीं हुआ कम, IND vs PAK मैच का लुत्फ उठाने पहुंचे सात समंदर पार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं