विज्ञापन
This Article is From Sep 12, 2025

60 साल की उम्र, फिर भी सरदार जी का जोश नहीं हुआ कम, IND vs PAK मैच का लुत्फ उठाने पहुंचे सात समंदर पार

India vs Pakistan, Asia Cup 2025: भारत बनाम पाकिस्तान मैच का रोमांच क्रिकेट प्रेमियों के सिर पर छाने लगा है. पंजाब से ताल्लुक रखने वाले 60 वर्षीय क्रिकेट प्रेमी अजीत सिंह खुराना भी मैच का लुत्फ उठाने दुबई पहुंच गए हैं.

60 साल की उम्र, फिर भी सरदार जी का जोश नहीं हुआ कम, IND vs PAK मैच का लुत्फ उठाने पहुंचे सात समंदर पार
India vs Pakistan
  • INDvs PAK की क्रिकेट टीमें एशिया कप के 17वें सीजन में आमने-सामने होने के लिए तैयार हैं, जिससे उत्साह बढ़ा है
  • पंजाब के 60 वर्षीय अजीत सिंह खुराना IND vs PAK मैच देखने के लिए दुबई रवाना हुए हैं
  • अजीत सिंह ने पिछले 25 साल में मोहाली में एक लाइव मैच देखा था और अब दुबई जाकर फिर से मैच का आनंद लेना चाहते हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

India vs Pakistan, Asia Cup 2025: एक बार फिर से मंच सच चुका है. दुनिया की दो चिर प्रतिद्वंद्वी टीमें भारत और पाकिस्तान की टीम एशिया कप के 17वें सीजन में आमने-सामने होने के लिए तैयार है. क्रिकेट प्रेमियों में इस मैच को लेकर काफी उत्साह भी है. लोगों ने दुबई के लिए रुख करना शुरू कर दिया है. पंजाब के एक ऐसे ही फैन अजीत सिंह खुराना हैं. खुराना साहब की उम्र 60 साल है. मगर मैच देखने का उत्साह अब भी कम नहीं हुआ है. वह भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले के लिए दुबई रवाना हो गए हैं. 

कौन जीतेगा मैच? 

खुराना साहब से जब पूछा गया कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाली भिड़ंत में किस टीम को जीत मिलेगी? तो जवाब में उन्होंने टपाक से भारतीय टीम का नाम लिया. अजीत सिंह खुराना के बेटे संदीप खुराना भी क्रिकेटर हैं. मौजूदा समय में वह डिस्ट्रिक्ट लेवल पर शिरकत करते हैं. बेटे का ही मन था कि वह दुबई जाकर भारत बनाम पाकिस्तान मैच का लुत्फ उठाएं.  

25 साल पहले मोहाली में देखा था क्रिकेट

अजीत सिंह खुराना ने अपनी पुरानी यादें ताजा करते हुए बताया कि करीब 25 साल पहले उन्होंने मोहाली में एक लाइव क्रिकेट मैच देखा था. उसके बाद अब जाकर देखेंगे. हालांकि, इस बीच वह टेलीविजन पर मैच का लुत्फ उठाते रहते थे. 

अभिषेक शर्मा से है उम्मीद 

अजीत जी ने बातचीत के दौरान अभिषेक शर्मा की जमकर सराहना की. उन्होंने कहा, 'हमारे पंजाब से ताल्लुक रखने वाले अभिषेक शर्मा शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. वाहेगुरु से प्रार्थना करते हैं कि इस मैच में भी वह शानदार खेल दिखाएंगे.' उन्होंने एशिया कप के लिए टीम इंडिया को अपना पसंदीदा बताया है. खुराना साहब का कहना है, 'भारत एशिया कप जीतेगा.'

यह भी पढ़ें- VIDEO: पहली गेंद, पहला विकेट, अर्जुन तेंदुलकर ने खोला 'पंजा', बल्लेबाजी में भी खूब चला बल्ला

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com