मीरा रोड की पूनम एस्टेट सोसाइटी में बकरों को लेकर हुआ विवाद आखिरकार पुलिस के हस्तक्षेप के बाद सुलझ गया। सोसाइटी के सदस्यों ने नियमों का हवाला देते हुए बकरे रखने पर आपत्ति जताई, जिसके बाद बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुँच गए। दिन भर चले विरोध प्रदर्शन, नारेबाजी और हनुमान चालीसा के पाठ के बाद, माहौल तनावपूर्ण हो गया। अंत में, पुलिस की सुरक्षा में तीन ट्रकों में भरकर लगभग 50 से 60 बकरों को सोसाइटी से बाहर निकाला गया। इस वीडियो में देखिए कैसे यह पूरा विवाद सुलझा और पुलिस को क्यों हस्तक्षेप करना पड़ा।