Women's Premier League: दिग्गज भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) को महिला प्रीमियर लीग (WPL) में मुंबई की फ्रेंचाइजी ने अपना गेंदबाजी कोच और मेंटर बनाया है. ESPNCricinfo के अनुसार, इसका खुलासा भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने किया. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अध्यक्ष के रूप में 2019 से अक्टूबर 2022 तक अपना कार्यकाल समाप्त करने के बाद गांगुली ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दिल्ली की टीम (Delhi Capitals) के निदेशक के रूप में वापसी की है. भारत की 40 वर्षीय तेज गेंदबाज ने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था.
गांगुली ने कहा कि कैपिटल्स भी गोस्वामी (Jhulan Goswami) को टीम में लेने की इच्छुक थीं.
ESPNCricinfo के हवाले से गांगुली ने मंगलवार को ईडन गार्डन्स में मीडिया से कहा, "झूलन मुंबई चली गई हैं. हमने उन्हें ऑफर दिया था, लेकिन वह मुंबई जा रही हैं."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
झूलन के नाम कुल 355 अंतरराष्ट्रीय विकेट हैं, जो महिला क्रिकेट में किसी खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक हैं.
आपको बता दें, पहली महिला प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी (WPL Auction) 11 या 13 फरवरी को नई दिल्ली या मुंबई में होने की संभावना है, जिसमें BCCI इस सप्ताह अंतिम निर्णय लेगा.
BCCI ने शुरुआत में मुंबई में 6 फरवरी को नीलामी (WPL Auction) की मेजबानी करने की योजना बनाई थी, जिससे पांच नई फ्रेंचाइजियों को पहले WPL सीजन की तैयारी के लिए एक महीने के भीतर मिल सकेगा. ESPNCricinfo के अनुसार WPL का पहला सीजन 4 से 24 मार्च तक चलने की उम्मीद है.
क्या WC 2023 में Opening के लिए अभी भी Shikhar Dhawan के साथ जाएगी Team India? | Ashwin
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं