- जयंत के दाएं पैर की मांसपेशी में है खिंचाव
- सीरीज में भारत बी टीम का हिस्सा थे
- उनकी जगह जलज सक्सेना टीम में शामिल
भारतीय ऑफ स्पिनर जयंत यादव चोट के चलते चतुष्कोणीय-ए सीरीज से बाहर हो गए हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी. विज्ञप्ति में कहा गया है कि हरफनमौला खिलाड़ी जयंत को दाएं पैर में मांसपेशियों में खिंचाव है. 28 साल के जयंत अब बेंगलुरु के राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहेबिलिटेशन की प्रक्रिया से गुजरेंगे. वे चतुष्कोणीय सीरीज में इंडिया-बी टीम का हिस्सा थे.
स्कूल में ओपनिंग करते थे जयंत यादव, बाद में स्पिन गेंदबाजी में भी हासिल की महारत
सीनियर चयन समिति ने जयंत की जगह अब जलज सक्सेना को इंडिया-बी टीम में शामिल किया है. गौरतलब है कि जयंत यादव ने भारत के लिए अब तक चार टेस्ट और एक वनडे मैच खेला है.
वीडियो: जब सचिन तेंदुलकर ने सड़क पर खेली क्रिकेट
दाएं हाथ के बल्लेबाज और ऑफ स्पिनर जयंत यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ वर्ष 2016 में विशाखापटनम में अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था. चार टेस्ट मैचों में अब तक उन्होंने एक बार नाबाद रहते हुए 228 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है. चार टेस्ट में 11 विकेट भी जयंत हासिल कर चुके हैं. 30 रन देकर तीन विकेट टेस्ट में उनका अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. जयंत एक वनडे इंटरनेशनल मैच में नाबाद एक विकेट ले चुके हैं. (इनपुट: एजेंसी)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं