भारत-पाक की भिड़ंत क्रिकेट के मैदान में मशहूर है. यहीं नहीं मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों के बीच हुई बातचीत भी लोगों को काफी रास आती है. लोग भारत-पाक खिलाड़ियों के बीच हुई बातचीत के सालों पुराने वीडियो को आज भी देखते हैं. अगर आप भी पुराने किस्सों के शौकीन हैं, तो कुछ वैसी ही मजेदार खबर आज हम आपके लिए लेकर आए हैं. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कपिल शर्मा के शो में एक बार जावेद मियांदाद से संबंधित दिलचस्प कहानी बताई थी. उन्होंने उस दौरान बताया था कि कैसे पूर्व पाक कप्तान ने एक भारतीय गेंदबाज को परेशान करने के लिए चाल चली थी.
सुनील गावस्कर ने कहा, 'एक भारतीय बॉलर थे, जो कि टीम में कमबैक कर रहे थे. वह बहुत अच्छे गेंदबाज थे. जावेद (जावेद मियांदाद) उस दौरान जानते थे कि वह गेंदबाज उनकी टीम के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है. विकेट पर काफी टर्न हो रही थी गेंद. उन्होंने दिमाग लगाया कि गेंदबाज को थोड़ा नर्वस किया जाए. जिससे उनका और उनकी टीम का फायदा हो.'
गावस्कर ने कहा, 'जब वह गेंदबाज गेंदबाजी करता था तो वह सामने जाकर गेंद को सीधे हाथों से रोक देते थे. गेंद सामने की दिशा में गेंदबाज की तरफ चली जाती थी. उसके बाद वह पुछते थे, ये तेला लूम नंबर क्या है, तेला लूम नंबर.' (ये तेरा रूम नंबर क्या है. तेरा रूम नंबर).
सुनील गावस्कर ने बताया, 'वो (जावेद मियांदाद) हर दो गेंद के बाद जाकर डिफेंड करता था और गेंदबाज से पूछता था ये तेला लूम नंबर क्या है, तेला लूम नंबर. विकेट के पीछे तैनात सैयद किरमानी उसके बाद मेरी तरफ देखते थे और पूछते थे कि ये क्या हो रहा है.'
गावस्कर ने कहा, ' वो बॉलर एकदम से तंग आ गया. जितना वो कॉन्स्ट्रेट करने की कोशिश कर रहा था. वह उतना ही नर्वश होने लगा. फिर वह बॉल लेकर कहता था क्यों-क्यों. रूम नंबर क्यों चाहिए? तब जावेद ने कहा क्योंकि मुझे तेरे रूम में सिक्स लगाना है.'
यह भी पढ़ें- अफरीदी, मलिक को भूल जाइए, साहिबजादा फरहान ने बदल दिया पाकिस्तान क्रिकेट का इतिहास, बनाया गजब का रिकॉर्ड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं