विज्ञापन

बुमराह भविष्य में बड़े बिजनेस की तैयारी में, रजिस्टर्ड करा रखे हैं ये ट्रेडमार्क, इन स्टार्ट-अप में है निवेश

Jasprit Bumrah's super comeback: लंबे ब्रेक के बाद वेलिंगटन टेस्ट से वापसी करने वाले जसप्रीत बुमराह पहले ही दिन छा गए. और उन्होंने एक छोर पर तीन विकेट लेकर बता दिया कि वह टीम इंडिया के लिए कितने मूल्यवान गेंदबाज हैं

बुमराह भविष्य में बड़े बिजनेस की तैयारी में, रजिस्टर्ड करा रखे हैं ये ट्रेडमार्क, इन स्टार्ट-अप में है निवेश
Jaspirt Bumrah: लंबे ब्रेक के बाद मैदान पर लौटे बुमराह ने दिखाया कि वह टीम इंडिया के लिए कितने मूल्यवान हैं
source: X

टीम इंडिया में लंबे ब्रेक के बाद लौटे पेसर जसप्रीत बुमराह ने वेलिंगटन में शुरू हुए पहले टेस्ट के पहले दिन दिखाया कि वह टीम इंडिया के लिए कितने मूल्यवान हैं. जस्सी ने शुरुआत में ही दो विकेट चटकाए तो कीवी टीम एकमद हिल कर रह गई. दिन की समाप्ति पर बुमराह 52 रन देकर 3 विकेट चटकाकर फिर से फैंस के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं. चलिए आज बुमराह के बिजनेस की बात करते हैं. इस पेसर ने  भले ही अभी कोई स्वतंत्र कंपनी चालू नहीं की है, लेकिन उन्होंने अपने नाम के व्यावसायिक उपयोग को कानूनी संरक्षण देकर बता दिया है कि वह भविष्य में क्या करने वाले हैं.  भारतीय ट्रेडमार्क रजिस्ट्री के रिकॉर्ड्स के अनुसार बुमराह ने 27 जनवरी 2025 को अहमदाबाद के बोपल-अंबली रोड स्थित पते से निम्नलिखित प्रमुख ट्रेडमार्क आवेदन दायर किए हैं. 

यह भी पढ़ें:  शुभमन गिल की यह ब्लंडर सिराज को न खिलाने से भी बड़ी! 3 गंभीर ब्लंडर, चुकानी न पड़ जाए बड़ी कीमत

                  ट्रेडमार्क नाम
आवेदन संख्या व जर्नल स्थितिट्रेडमार्क क्लास और क्षेत्रउपयोग की स्थिति
जसप्रीत बुमराहआवेदन 6825686; जर्नल 2267 (29 जून 2026 को प्रकाशित)Class 25 (कपड़े, जूते और हेडगियर)(भविष्य में उपयोग के लिए प्रस्तावित; विरोध अवधि 29 अक्टूबर 2026 को समाप्त)
सप्रीत बुमरारआवेदन 6825606; जर्नल 2267 (29 जून 2026 को प्रकाशित)Class 18 (चमड़े का सामान, बैग और छाते)(भविष्य में उपयोग के लिए प्रस्तावित; विरोध अवधि 29 अक्टूबर 2026 को समाप्त)
UNIEआवेदन 6825640; जर्नल 2269 (13 जुलाई 2026 को प्रकाशित)Class 38 (टेलीकम्युनिकेशन सेवाएं)ट्रेडमार्क जर्नल में विज्ञापित (विरोध अवधि 13 नवंबर 2026 तक)

स्टार्ट-अप निवेश और हिस्सेदारी का तुलनात्मक विवरण

बुमराह का औपचारिक स्टार्टअप निवेश सफर वर्ष 2025 में शुरू हुआ. नीचे दी गई. नीचे दी गई टेबल के जरिए आप जान सकते हैं कि बुमराह ने किन-किन स्टार्ट-अप में पैसा लगाया हुआ है.

        स्टार्ट-अप (मूल कंपनी)
क्षेत्र / सेक्टरबुमराह की हिस्सेदारी (%)कंपनी का मूल्यांकनहिस्सेदारी का अनुमानित मूल्य
अपरकेस (एसफोर एक्सेसरीज प्रा. लि.)D2C इको-फ्रेंडली लगेज और ट्रैवल गियर0.42% (अप्रैल 2026 की रिपोर्ट); Inc42 डेटा में 0.44%लगभग ₹534 करोड़ ($57 मिलियन, अप्रैल 2026)लगभग ₹2.24 करोड़ (₹534 करोड़ के 0.42% के आधार पर गणना; Inc42 पर $256.83K+)
लाइटफ्यूरी गेम्स (लीगएक्स गेमिंग प्रा. लि.)AAA मोबाइल गेमिंग और ई-क्रिकेट स्टूडियोसार्वजनिक नहीं$50–100 मिलियनसार्वजनिक नहीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jasprit Jasbirsingh Bumrah, New Zealand, India, New Zealand Vs India 11/19/2026 Nzin11192026271656, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com