जसप्रीत बुमराह ने इतिहास रच दिया है. भारत की तरफ से पुरुष टेस्ट क्रिकेट के पहले ओवर में ही सबसे ज्यादा बार विकेट चटकाने वाले संयुक्त रूप से पहले गेंदबाज गए हैं. खास मामले में उन्होंने किसी और की नहीं बल्कि भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान कपिल देव की बराबरी की है. कपिल देव ने साल 1992 में दक्षिण अफ्रीका और 1993 में श्रीलंका के खिलाफ पहले ओवर में ही सफलता प्राप्त की थी. वहीं बुमराह ने पहली बार विशेष कारनामा साल 2021 में किया था. उस दौरान उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम टेस्ट में पहले ओवर में ही विकेट चटकाया था. उसके बाद उन्होंने अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में पहले ओवर में ही विकेट लिया है.
भारत की तरफ से पुरुष टेस्ट क्रिकेट के पहले ओवर में विकेट लेने वाले गेंदबाज
कपिल देव - बनाम दक्षिण अफ्रीका - डरबन (पहले ओवर की पहली गेंद पर) - 1992
कपिल देव - बनाम श्रीलंका - कैंडी (पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर) - 1993
टीनू योहानन - बनाम इंग्लैंड - मोहाली (पहले ओवर की चौथी गेंद पर) - 2001
जहीर खान - बनाम ऑस्ट्रेलिया - बेंगलुरु (पहले ओवर की तीसरी गेंद पर) - 2008
भुवनेश्वर कुमार - बनाम दक्षिण अफ्रीका - केपटाउन (पहले ओवर की तीसरी गेंद पर) - 2018
जसप्रीत बुमराह - बनाम इंग्लैंड - नॉटिंघम (पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर) - 2021
जसप्रीत बुमराह - बनाम न्यूजीलैंड - वेलिंगटन (पहले ओवर की तीसरी गेंद पर) - 2026
करीब एक साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं बुमराह
जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में करीब एक साल बाद वापसी की है. वेलिंगटन टेस्ट से पहले उन्हें नवंबर 2025 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ देखा गया था. उसके बाद फिटनेस, बाएं घुटने की चोट और वर्कलोड मैनेजमेंट की वजह से वह बाहर चल रहे थे.
पहले टेस्ट मुकाबले के लिए भारत और न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन
भारत: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पड़िक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल , आकाश दीप, अंशुल कम्बोज, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा.
न्यूज़ीलैंड: टॉम लैथम (कप्तान), डेवन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नेथन स्मिथ, काइल जेमीसन, मैट हेनरी और जैकब डफी.
यह भी पढ़ें- 'वैभव सूर्यवंशी रिटेन राजस्थान रॉयल्स 2027', रिटेंशन के बाद 'बॉस बेबी' का मजेदार अंदाज जीत लेगा दिल, VIDEO
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं