विज्ञापन

Michael Clarke Exclusive: सैंडपेपरगेट पर माइकल क्लार्क बोले- झूठ मत बोलिए, सच सामने लाइए, पूरी टीम ले जिम्मेदारी

उस्मान ख्वाजा की किताब सब्र में सैंडपेपरगेट को लेकर किए गए नए खुलासों के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में फिर हलचल मच गई है. पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क का मानना है अब पूरे मामले की सच्चाई सामने आनी चाहिए और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को पारदर्शी जांच करनी चाहिए.

Michael Clarke Exclusive: सैंडपेपरगेट पर माइकल क्लार्क बोले- झूठ मत बोलिए, सच सामने लाइए, पूरी टीम ले जिम्मेदारी
सैंडपेपरगेट विवाद पर माइकल क्लार्क का एक्सक्लूसिव बयान
AFP/Getty

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में उथल-पुथल का दौर चालू है. वजह है सैंडपेपरगेट कांड. साल 2018 केपटाउन टेस्ट में हुए उस हैरान कर देने वाले बॉल टैंपरिंग विवाद ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की साख को गहरा नुकसान पहुंचाया था. हाल ही में उस्मान ख्वाजा के कई खुलासों के बाद एक फिर से वह विवाद सुर्खियों में आ गया है. ख्वाजा ने अपनी हाल ही में प्रकाशित हुई किताब 'सब्र' में दावा किया है कि केपटाउन टेस्ट में हुई बॉल टैंपरिंग योजना की जानकारी केवल स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरून बैनक्रॉफ्ट को नहीं थी, बल्कि पूरी टीम को थी. यही नहीं ख्वाजा ने यह भी बताया कि सैंडपेपर का इस्तेमाल सीरीज के पहले मुकाबले ग्केबरहा टेस्ट में भी किया गया था. इसके अलावा 2017-18 में खेले गए घरेलू एशेज सीरीज के दौरान भी गेंद की सीम के साथ छेड़छाड़ किया गया था, ताकि गेंदबाजों को रिवर्स स्विंग मिल सके. 

ख्वाजा के इन सनसनीखेज खुलासों के बाद वर्ल्ड क्रिकेट में तहलका मचा हुआ है. क्रिकेट विशेषज्ञ लगातार सवाल उठा रहे हैं. जारी उठापटक के बीच पूर्व ऑस्ट्रेलियाई वर्ल्ड कप विजेता कप्तान माइकल क्लार्क ने भी अपना विचार साझा किया है. उनका कहना है, 'लोग किताबें लिखते हैं और आमतौर पर वे क्रिकेट सीजन के दौरान प्रकाशित होती है. अगर कोई उस दौरे का हिस्सा था, तो वह अपनी आत्मकथा में सैंडपेपरगेट को छोड़ नहीं सकता है. यह किताब का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है और लोग इसी के बारे में पढ़ना चाहते हैं. चाहे वह वॉर्नर की किताब होती, स्मिथ की, बैनक्रॉफ्ट की, पैट कमिंस की या किसी और की, सैंडपेपरगेट का जिक्र जरूर होता.'

माइकल क्लार्क ने कहा, 'जब खिलाड़ी वर्तमान में भी खेल रहे होते हैं. तब वह ऐसी बातें इसलिए नहीं बताते हैं. क्योंकि वह अपने साथी खिलाड़ियों को नाराज नहीं करना चाहते हैं.'

ख्वाजा चाहते हैं पूरी टीम ले जिम्मेदारी

क्लार्क के मुताबिक ख्वाजा के खुलासों का एकमात्र मकसद सिर्फ तीन खिलाड़ियों को दोषी ठहराना नहीं, बल्कि टीम के सभी खिलाड़ी का उस घटना की जिम्मेदारी लेना है. 

क्लार्क ने कहा, 'जब मैंने उजी (उस्मान ख्वाजा) की किताब पढ़ी तो मुझे लगा कि वह उस समय भी इस मुद्दे को उठाना चाहते थे. उन्होंने लोगों से कहा था कि हमें इसकी जिम्मेदारी टीम के रूप में लेनी चाहिए.'

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कहा, 'उजी खुद को इस मामले से अलग नहीं कर रहे हैं. उन्होंने बैनक्रॉफ्ट के बगल में बैठकर सब कुछ होते हुए देखा है. कई लोगों ने मुझसे कहा कि एक सीनियर खिलाड़ी के तौर पर उजी को उन्हें रोकना चाहिए था. मैं इस बात से 100 प्रतिशत सहमत हूं, लेकिन वह भी सच्चाई से भाग नहीं रहे हैं. मुझे लगता है कि सिर्फ तीन खिलाड़ियों ने इसका खामियाजा भुगता है. ख्वाजा चाहते हैं कि पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ स्वीकार करे कि उन्हें इस बारे में जानकारी थी.'

'झूठ नहीं बोलिए, सच सामने लाइए': क्लार्क 

माइकल क्लार्क का कहना है कि अब समय आ गया है. पूरे मामले की सच्चाई लोगों को बताई जानी चाहिए. उन्होंने कहा, 'अब हमें झूठ नहीं बोलना चाहिए. सच बताइए और सब कुछ साफ कीजिए. मौजूदा समय में अलग-अलग विचार सामने आ रहे हैं. मेरा मानना है सच्चाई केवल एक है. यहां कोई ग्रे एरिया नहीं है. या तो सभी को पता था, या नहीं था.'

क्लार्क ने कहा, 'अगर आप कैमरून बैनक्रॉफ्ट, उस्मान ख्वाजा, डेविड वॉर्नर और चाड सेयर्स की बातें सुनते हैं, तो उनकी बातें एक समान नजर आती हैं. दूसरी तरफ डैरेन लेहमन और मिचेल स्टार्क ने भी कुछ कहा है. पैट कमिंस ने तो 70 मिनट तक मीडिया का सामना किया.'

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, 'पूरी सच्चाई सामने नहीं आई तो यह मामला ऐसे ही चलता रहेगा. दूसरे खिलाड़ी भी विचार देंगे और एक दिन आखिरकार सच सामने आ ही जाएगा.'

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पूरे मामले की सही तरीके से कर रही है जांच?

पूरे मामले को ध्यान में रखते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बीते बुधवार को एक 'स्वतंत्र फोरम' का गठन किया. मंगलवार शाम को हुई बोर्ड बैठक के बाद सीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉड ग्रीनबर्ग ने कहा सभी गवाहों के बयान गोपनीय तरीके से लिए जाएंगे. हालांकि, इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि बोर्ड आठ साल पुराने जांच को दोबारा खोलने वाला नहीं है. ना ही किसी खिलाड़ी पर कोई नया प्रतिबंध लगाया जाएगा. 

इस पूरे मामले पर क्लार्क कहना है, 'क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एक फोरम बना रही है. मगर सवाल यह है कि क्या वे वास्तव में सही जांच कर रहे हैं और जनता को नतीजे बताएंगे या फिर हम वही गलती दोहरा रहे हैं? हमने पहली बार गलती की. तीन साल बाद भी गलत किया और फिर वही गलती कर रहे हैं. हमें मजबूत और प्रभावी नेतृत्व चाहिए जो नतीजा निकाल सके.'

ख्वाजा ने उठाए सवाल

फोरम की घोषणा होने के बाद उस्मान ख्वाजा ने कहा कि वह बोर्ड की मंशा की सराहना करते हैं. मगर जवाबदेही और पारदर्शिता के प्रति उनके मन में कई सवाल हैं. फॉक्स स्पोर्ट्स के साथ हुई बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, 'क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के लिए मेरे पास कुछ सवाल हैं...'

यह भी पढ़ें- 'क्रिकेट मर रहा है', शोएब अख्तर बोले, 'बोतल के ढक्कन से करते थे बॉल टेम्परिंग', राजनीति और PCB से रहूंगा दूर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Australia, Michael Clarke, Usman Tariq Khawaja, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com